Hindi NewsBihar NewsCongress candidates blame Tejashwi Yadav RJD for Bihar Assembly Election defeat
राजद से गठबंधन भारी पड़ गया, कांग्रेस उम्मीदवारों ने हार का ठीकरा तेजस्वी यादव पर फोड़ा

राजद से गठबंधन भारी पड़ गया, कांग्रेस उम्मीदवारों ने हार का ठीकरा तेजस्वी यादव पर फोड़ा

संक्षेप:

बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार का जिम्मेदार कांग्रेस उम्मीदवारों ने तेजस्वी यादव की राजद को ठहराया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को समीक्षा बैठक में उन्होंने राजद से गठबंधन तोड़ने की बात भी कह दी।

Nov 28, 2025 07:20 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार का ठीकरा कांग्रेस उम्मीदवारों ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर फोड़ दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में बिहार चुनाव में हार पर समीक्षा बैठक की। इसमें चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 61 उम्मीदवारों से रिपोर्ट ली गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने राजद से गठबंधन को पार्टी की शर्मनाक हार का जिम्मेदार ठहराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों का कहना है कि अधिकतर उम्मीदवारों ने समीक्षा बैठक में दलील दी कि राजद के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर बिहार में अकेले चुनाव लड़ती तो नतीजे बेहतर होते। कई उम्मीदवारों ने बिहार में तेजस्वी की पार्टी से गठबंधन खत्म कर अपने दम पर चुनाव लड़ने की वकालत भी की।

हार के और भी कई कारण

अररिया से चुनाव जीतकर कांग्रेस के विधायक बने अबिदुर रहमान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए, इस वजह से लोगों ने एनडीए को वोट दिया। साथ ही गठबंधन के सीट बंटवारे में देरी होने और करीब एक दर्जन सीटों पर फेंडली फाइट होने से जनता में गलत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार चुनाव को हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बना दिया था।

राहुल और खरगे ने की उम्मीदवारों से बात

बिहार में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी ने 10-10 के समूह में बात की। इस दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को भी अलग रखा गया। कई बार ऐसा मौका भी आया कि प्रत्याशियों से बात करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी राहुल एवं खरगे ने कमरे से बाहर भेज दिया।

ये भी पढ़ें:भितरघातियों की सूची बना रहे तेजस्वी, करारी हार के बाद RJD चलाएगी ‘सफाई अभियान’

बिहार के लिए रोडमैप बनाएगी कांग्रेस

कटिहार से कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने पार्टी की रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पहली बार चुनाव नतीजों पर विस्तार से समीक्षा हुई है। खरगे और राहुल ने तसल्ली से प्रत्याशियों की बात सुनी। इस चर्चा के बाद कांग्रस जल्द बिहार के लिए रोडमैप तैयार करेगी। उम्मीद है कि सुधारात्मक उपाय किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:मुंह में गोली मार दूंगा; बिहार हार की समीक्षा बैठक में भिड़े कांग्रेस प्रत्याशी

समीक्षा बैठक में भिड़े कांग्रेस प्रत्याशी, गोली चलाने की धमकी

नई दिल्ली के इंदिरा भवन में गुरुवार को हुई कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। वैशाली से उम्मीदवार रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़े जितेंद्र यादव के बीच गाली-गलौज और नोंकझोंक हुई। इसके बाद संजीव ने जितेंद्र को मुंह में गोली मारने की धमकी तक दे दी। बाद में पार्टी के वरीय नेताओं ने उन्हें शांत कराया। यह सब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन के पहुंचने से पहले हुआ।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।