Hindi NewsBihar Newscongress candidate stop jives Mishra scorpio car in jale alleged distribution of wath in bihar election
कांग्रेस प्रत्याशी ने रोकी जीवेश मिश्रा की गाड़ी, जाले में बीजेपी नेता पर घड़ी बांटने का आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी ने रोकी जीवेश मिश्रा की गाड़ी, जाले में बीजेपी नेता पर घड़ी बांटने का आरोप

संक्षेप: ऋषि मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ उस गाड़ी को रोक लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलते ही फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने मस्सा से उस वाहन को अपने कब्जे में कर उसे जाले थाने को सुपुर्द किया।

Wed, 22 Oct 2025 07:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, दरभंगा
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर हलचत तेज है। इस बीच दरभंगा के जाले में कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने जीवेश मिश्र की गाड़ी रोक दी। ऋषि मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीवेश मिश्र की प्रचार गाड़ी से लोगों के बीच घड़ी बांटा जा रहा था जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। जाले के मस्सा से मंगलवार को गुजर रही भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार की एक अनुमति प्राप्त प्रचार गाड़ी में रखी कुछ सामग्री पर जाले से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने आपत्ति जतायी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऋषि मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ उस गाड़ी को रोक लिया और सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की। सूचना मिलते ही फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने मस्सा से उस वाहन को अपने कब्जे में कर उसे जाले थाने को सुपुर्द किया। इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग से निबंधित प्रचार वाहन से प्रचार सामग्री को एक जगह रखने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने उसे जबरन रोककर प्रचार सामग्री को क्षति पहुंचाई है।

ये भी पढ़ें:पहले चरण के लिए सजा अखाड़ा, इस सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी;कइयों ने छोड़ा मैदान
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

वहीं, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि एफएसटी ने एक वाहन को जब्त कर जाले पुलिस की अभिरक्षा में दिया है। चुनाव आयोग मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन में इन 13 सीटों पर आपस में ही लड़ाई, बिहार चुनाव में 256 उम्मीदवार
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।