Hindi NewsBihar Newscongress again claim vote chori after defeat in bihar election meeting with rahul gandhi
बिहार में हार के बाद कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ वाला राग, राहुल संग मंथन के बाद बोले नेता- 2 हफ्ते में देंगे सबूत

बिहार में हार के बाद कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ वाला राग, राहुल संग मंथन के बाद बोले नेता- 2 हफ्ते में देंगे सबूत

संक्षेप:

बैठक के बाद राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से बात नहीं की। इस दौरान पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कथित वोट गड़बड़ी का आरोप लगाया। यह पूरी चुनाव प्रक्रिया संदिग्ध है और इसमें कोई पारदर्शिता नहीं है।

Nov 16, 2025 07:44 am ISTहिन्दुस्तान टीम पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को एक बार फिर निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राहुल गांधी ने शीर्ष नेताओं के साथ चुनाव परिणाम को लेकर लंबी मंत्रणा की।मुख्य विपक्षी दल ने कहा, ये चुनाव परिणाम अविश्वसनीय है और कुछ हफ्ते में वह सबूत सामने रखेगा। मंथन में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, कांग्रेस ने बिहार विधानसभा में 61 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल छह सीटें ही जीत पाई। वर्ष 2010 के बाद बिहार में पार्टी का यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था। उसने 2010 में केवल चार सीटें जीती थीं। वर्ष 2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं और 9.6% वोट मिले थे। इस चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीती हैं।

ये भी पढ़ें:63 सीटों पर NDA-MGB में हुई जोरदार लड़ाई, 3 सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 से कम

दो हफ्ते में देंगे सबूत

बैठक के बाद राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से बात नहीं की। इस दौरान पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कथित वोट गड़बड़ी का आरोप लगाया। यह पूरी चुनाव प्रक्रिया संदिग्ध है और इसमें कोई पारदर्शिता नहीं है। चुनाव के परिणाम एकपक्षीय रहे हैं और इसे देखते हुए सवाल उठने लाजमी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों को लेकर गहन पड़ताल की आवश्यकता है, इसलिए पूरे प्रकरण की जांच होगी। एक-दो हफ्ते में ठोस सबूत पेश करेंगे।

बिहार के लोग भी नहीं कर रहे विश्वास: वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, एक राजनीतिक दल का 90 प्रतिशत से ज्यादा का स्ट्राइक रेट है, जो भारतीय इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है। चुनाव के ये नतीजे सिर्फ हमारे लिए अविश्वसनीय नहीं हैं बल्कि पूरे बिहार के लोग और गठबंधन सहयोगी भी विश्वास नहीं कर रहे हैं। हमने उन सभी से बात की है। गहन विश्लेषण कर रहे हैं और पूरे बिहार से आंकड़े एकत्र कर रहे हैं।

हरियाणा चुनाव में भी उठाए थे सवाल

चुनाव को निष्पक्ष नहीं बताने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा, हम निर्वाचन आयोग की भूमिका के बारे में बात करते रहे हैं और हमने हरियाणा चुनाव के दौरान भी इस बारे में बात की थी कि हरियाणा चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग पूरी तरह से एकतरफा है। वे जो कुछ भी कर रहे हैं, उसमें बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं है और इसलिए यह प्रक्रिया संदिग्ध है।

ये भी पढ़ें:बिहार में सरकार गठन के लिए NDA में बैठकों का दौर,बुधवार को नीतीश ले सकते हैं शपथ
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।