Hindi NewsBihar Newscold wave in day and nigh in bihar temperature fall 3 degree dense fog
Bihar Weather: बिहार में दिन-रात सर्दी का सितम, 3 डिग्री और गिरेगा पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में दिन-रात सर्दी का सितम, 3 डिग्री और गिरेगा पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम

संक्षेप:

Bihar Weather: अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में शीत दिवस के साथ सर्द हवा चलने से ठिठुरन की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बुधवार को राज्य के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में शून्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Jan 08, 2026 09:51 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Weather: कंपकंपाती सर्दी से अभी बिहारवासियों को तीन- चार दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग पटना के मुताबिक अगले चार दिनों में राज्य का न्यूनतम और अगले 24 घंटे में अधिकत तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार हैं। इस कारण रात के साथ दिन के समय भी सर्दी बढ़ने के आसार हैं। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में शीत दिवस के साथ सर्द हवा चलने से ठिठुरन की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बुधवार को राज्य के अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में शून्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगले एक हफ्ते के दौरान राज्य के अनेक स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। राज्य का अधिकतम तापमान 15.2- 20.8 डिग्री, न्यूनतम 4.4-10.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। घने कोहरे के कारण सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 100 मीटर सुबह में पटना, भागलपुर और पूर्णिया में दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिनों बाद ज्वाइन कर ली नौकरी

कोहरे से नौ विमान रद्द, 22 का देरी से परिचालन

पटना। बुधवार को खराब मौसम व ऑपरेशनल कारणों से पटना हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कुल नौ फ्लाइट रद्द कर दी गयी। 22 विमान अपने निर्धारित समय से विलंब से पटना आए और गए। मुंबई-पटना के बीच संचालित 6ई673/6ई5152 और 6ई6549/6ई6550 को हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण रद्द किया गया। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली-पटना की फ्लाईट संख्या 6ई2373 को परिचालन कारणों से रद्द किया गया। पटना हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित रही। कुल 22 विमान 30 मिनट से दो घंटे तक की देरी से पटना पहुंचे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।