Hindi NewsBihar Newscold in bihar imd said fog in next two days including patna champaran madhubani
Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम ठंड का असर, दो दिनों तक इन जिलों में छाएगा कोहरा; मौसम विभाग ने बताया

Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम ठंड का असर, दो दिनों तक इन जिलों में छाएगा कोहरा; मौसम विभाग ने बताया

संक्षेप:

Bihar Weather: अगले दो दिनों के दौरान पटना समेत प. चंपारण, पू. चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, औरंगाबाद और जमुई में रात एवं सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार है।

Dec 11, 2025 08:11 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू किया है। सुबह और रात के वक्त अभी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि पटना समेत बिहार के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री की कमी के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में कमी होने से रात के समय सर्दी का अधिक अहसास रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगले दो दिनों के दौरान पटना समेत प. चंपारण, पू. चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, औरंगाबाद और जमुई में रात एवं सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के आसार है। अगले चौबीस घंटे के दौरान अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, रोहता, और कैमूर जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा, जो अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। 30 किमी प्रति घंटे की मध्यम गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है।

मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

बिहार के मुजफ्फरपुर में अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आने के आसार है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी आशंका जताई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां मामूली गिरावट आई, वहीं न्यूनतम तापमान करीब साढ़े तीन डिग्री तक नीचे चला गया। इससे लोगों को पूरे दिन हल्की कनकनी महसूस हुई।

ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में पिछले सप्ताह से लगातार पछिया हवा चल रही है। इसकी गति में उतार चढ़ाव के कारण तापमान के घटने-बढ़ने का दौर जारी है। आनेवाले दिनों में हवा की रफ्तार के स्थिर बने रहने के आसार दिख रहे हैं। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट तो आएगी ही, खासकर अधिकतम तापमान में तेजी से नीचे आ सकता है।

ये भी पढ़ें:बिहार में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो भागे बदमाश

कोसी-सीमांचल में मौसम का हाल

पूर्णिया सहित कोसी-सीमांचल इलाके में बुधवार को मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कुहासा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में बहुत बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन सुबह-शाम कुहासा और हल्की ठंड का असर जारी रह सकता है। वहीं दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलती रहेगी। गुरुवार को हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा रहने के आसार हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।