18 साल बाद राघोपुर में कटाव देखने पहुंचा कोई सीएम, सम्राट चौधरी ने बाढ़ से निपटने का पूरा प्लान बताया

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को भागलपुर जिले में बाढ़ से भीषण कटाव का दंश झेल रहे राघोपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने गंगा नदी के गाद की ड्रेजिंग कराने और तटबंधों की मरम्मत कराने की बात कही। राघोपुर में कटाव देखने 18 साल बाद किसी मुख्यमंत्री का दौरा हुआ है।

Samrat Choudhary Bihar floods Bhagalpur
भागलपुर के राघोपुर में बाढ़ एवं कटाव राहत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम दोपहर में भागलपुर पहुंचे। भागलपुर हवाई अड्डा पर उतरकर वे सड़क मार्ग से राघोपुर गए। यहां बाढ़ और कटाव से हुए नुकसान और राहत कार्य का जायजा लिया। सम्राट ने बाढ़ और कटाव से निपटने के लिए सरकार का प्लान भी सार्वजनिक किया। स्थानीय लोगों के अनुसार कटाव का जायजा लेने 18 साल बाद कोई मुख्यमंत्री राघोपुर आया है। इससे पहले साल 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां आए थे।

सीएम सम्राट चौधरी शनिवार को भागलपुर से विक्रमशिला सेतु के रास्ते राघोपुर तटबंध के रेलवे गाइड लाइन बांध पर पहुंचे। उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव से प्रभावित राघोपुर बांध का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया।

सीएम ने बाढ़ से निपटने का बताया प्लान

सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में ड्रेजिंग कराई जाएगी और गाद को निकाला जाएगा। नदी के पानी के फैलाव को रोका जाएगा। गंगा के साथ कोसी और गंडक नदी के तटबंधों को भी दुरुस्त किया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को 24 घंटे बाढ़ से उपजे हालात पर नजर बनाए रखने को कहा है।

गंगा की धारा बदलने से बिगड़े हालात

​सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि राघोपुर काजीकोरिया बांध के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर चल रहे निर्माण और बचाव कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गंगा मैया की धारा में बदलाव आने के कारण ही इस तरह के हालात बने हैं और पानी का दबाव भी काफी ज्यादा बढ़ा है।

सम्राट ने लोगों को दिया भरोसा

​सीएम सम्राट चौधरी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और आगे इस बांध को पूरी तरह से ठीक ढंग से इनपैच (सुरक्षित) किया जाएगा, ताकि बाढ़ और कटाव के खतरे को स्थायी रूप से रोका जा सके।

​निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र से मुलाकात की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीएम अलंकृता पांडेय आदि मौजूद रहे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News18 साल बाद कटाव देखने राघोपुर पहुंचा कोई CM, सम्राट ने बाढ़ पर बताया पूरा प्लान