Hindi NewsBihar Newscm shapath kab samrat chaudhary bihar nda nitish kumar Bihar election after sceond phase campaign end
CM कब बनेंगे? सवाल पर मुस्कुराए सम्राट चौधरी; चुनाव प्रचार के आखिरी दिन क्या दिया जवाब

CM कब बनेंगे? सवाल पर मुस्कुराए सम्राट चौधरी; चुनाव प्रचार के आखिरी दिन क्या दिया जवाब

संक्षेप: Bihar Election 2025: पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से पूछा गया कि वह सीएम की शपथ कब ले रहे हैं? इस सवाल का सम्राट चौधरी ने क्या जवाब दिया है, आइए जानते हैं।

Sun, 9 Nov 2025 10:38 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election 2025: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार को चुनावी माहौल में अपने तेवर साफ करते हुए कहा कि NDA में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। नीतीश कुमार आज भी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बरकरार रहेंगे। दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार थमने के बाद मीडिया से बातचीत में सम्राट ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सम्राट चौधरी से पीछा गया कि वह सीएम पद की शपथ कब ले रहे हैं? इस सवाल पर पहले सम्राट चौधरी मुस्कुराए, आगे सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं भाजपा का राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। यहां (एनडीए में) कोई पद खाली नहीं है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे।"

कहा कि बिहार की जनता सब जानती है और लोकतंत्र की असली ताकत जनता ही है। उन्होंने कहा, “बिहार लोकतंत्र की जननी है। यहां जनता तय करती है कि कौन कहां बैठेगा। कांग्रेस ने 55 साल देश को लूटा। पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया, दलितों के आरक्षण का भी विरोध किया।”

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

पहले चरण में NDA को 100 सीटों का दावा

डिप्टी CM ने दावा किया कि पहले चरण में NDA ने लगभग 100 सीटों पर बढ़त बना ली है। उन्होंने RJD पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव के परिवार का कोई भी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। सम्राट ने व्यंग्य के साथ कहा, “बिहार में लालटेन का जमाना खत्म हो चुका है। अब न दुकानों में लालटेन दिखती है और न ही घरों में। जनता ने बता दिया है कि वो किस युग को पसंद करती है।”

उन्होंने कहा कि जिस तरह साल 2010 में NDA की सुनामी चली थी, वैसा ही माहौल इस बार भी देखने को मिल रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा, “जहां भी NDA की रैली हुई, जनता का अपार समर्थन मिला। लोगों ने NDA के विकास और काम के साथ खड़े होने का फैसला कर लिया है।”

सम्राट चौधरी ने NDA के दिग्गज नेताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और उन सभी नेताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने बिहार के विकास के लिए NDA के पक्ष में प्रचार किया।” उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि बिहार के विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।