सीता माता के नाम मेडिकल कॉलेज, 2028 तक भव्य मंदिर; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सीतामढ़ी में बड़े ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी में कहा कि यहां बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम मां सीता के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर का निर्माण दिसंबर 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

सीता माता के नाम मेडिकल कॉलेज, 2028 तक भव्य मंदिर; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सीतामढ़ी में बड़े ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जानकी नवमी के अवसर पर सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कई प्रमुख घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि सीतामढ़ी में जो नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाया जा रहा है, उसका नाम मां सीता पर रखा जाएगा। इसका नाम मां सीता मेडिकल कॉलेज होगा। साथ ही, सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में जानकी जन्मस्थली पर जो भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसका काम 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीतामढ़ी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह मां सीता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद पर बैठे और अब उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। जानकी नवमी के अवसर पर सीता की जन्मस्थली पर आना मां से जुड़ाव दिखता है।

6 महीने कम हुई डेडलाइन

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मां सीता के जन्मस्थल को पूर्ण रूप से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुनौरा धाम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2028 तक काम पूरा हो जाएगा। पहले डेडलाइन जून 2029 तक थी, लेकिन इसे 6 महीना पहले कर दी गई है। राम जानकी पथ बनाया जा रहा है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने यहां सीतापुरम बनाने की घोषणा की थी। हमने पहली कैबिनेट बैठक में ही इसे मंजूरी दे दी।

बिहार को समृद्ध बनाएंगे- सीएम

सीएम सम्राट ने कहा कि सीतामढ़ी में पर्यटन, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। एनडीए शासन की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल चुका है। नीतीश कुमार ने दो दशक तक बिहार को रास्ते पर लाने का काम किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हम बिहार को विकसित और समृद्ध बनाएंगे।

पलायन रोकने पर काम तेज

सम्राट चौधरी ने कहा कि नौजवानों का पलायन रोकने के लिए उद्योग बिहार में लाए जा रहे हैं। बीते दो सालों में पीरपैंती, नबीनगर में थर्मल पावर प्लांट की परियोजना शुरू हुई। 1.36 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर गया है। राज्य सरकार ने एक साल के भीतर 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश बिहार की जमीन पर उतारने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने दावा किया कि उद्योग लगने से बिहार से लोगों का पलायन रुकेगा। जो लोग मजबूरी में बिहार छोड़कर जाते हैं, उन्हें यहीं रोजगार मिलेगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर बिहार में ही उन्हें कमाई का अवसर दिया जाएगा।

भूमि पूजन के समय हुई थी बारिश- सम्राट

सीएम ने कहा कि पिछले साल जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकी मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया था। उस समय जब तक पूजन होती रही, तब तक यहां बारिश होती रही।

उन्होंने कहा, "हजारों साल पहले भी इस क्षेत्र में अकाल पड़ा था। मां जानकी का जन्म अकाल के समय ही हुआ था। सीता का जन्म होते ही यहां बारिश हुई और खुशहाली आई। इसी तरह, इस धाम के भूमि पूजन में भी बारिश होती रही।"

इस कार्यक्रम में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक सुनील कुमार पिंटू, गायत्री देवी, पंकज मिश्रा, रामेश्वर महतो, नागेंद्र राव, श्वेता गुप्ता, अनिल कुमार, अमित कुमार, बैद्यनाथ प्रसाद, एमएलसी रेखा कुमारी, बंशीधर समेत अन्य कई नेता शामिल रहे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।