सिर्फ राहुल की बहन, लालू की बेटी, अखिलेश की पत्नी ही सदन में जाएं; सम्राट बोले- विपक्ष की मंशा पूरी नहीं होगी

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि विपक्ष चाहता है कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी, लालू यादव की बेटी मिसा भारती अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जैसे नेता और उनके महिला परिजन ही सदन में जाएं। मोदी जी ऐसा नहीं होने देंगे।

सिर्फ राहुल की बहन, लालू की बेटी, अखिलेश की पत्नी ही सदन में जाएं; सम्राट बोले- विपक्ष की मंशा पूरी नहीं होगी

Samrat Choudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि विपक्ष के दल चाहते हैं कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी, लालू यादव की बेटी मिसा भारती अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जैसे नेता और उनके महिला परिजन ही सदन में जाएं। इसी वजह से नरेंद्र मोदी की सरकार ने जब नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पेश किया तो विपक्ष दलों ने साजिश रचकर पारित नहीं होने दिया। लेकिन, नरेंद्र मोदी जबतक हैं तबतक विपक्षी दलों की यहग मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे।

16 अप्रैल को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण गिर गया। विपक्षी दलों ने इसे अपनी सफलता माना पर एनडीए के पास बैठे बिठाए राजद, कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी समेत सभी विपक्षी दलों के खिलाफ एक मुद्दा मिल गया। महिलाओं को सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर देश भर में सियासी बवाल मचा है।

सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में एनडीए के सभी दलों की महिला कार्यकर्ता नेता पटना में जमा हुए और गांधी मैदान से कारगिल चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया। कारगिल चौक पर मंच सजाया गया जहां जन आक्रोश मिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।मंच से दहाड़ते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर विपक्ष ने यह बिल नहीं गिरवाया होता तो आज बिहार से अगले विधानसभा चुनाव में 29 नहीं बल्कि 122 बहने विधायक बनकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़तीं। लेकिन,विपक्षी दलों की मंशा को पीएम नरेंद्र मोदी कभी पूरा नहीं होने देंगे। माताओं और बहनों को सदन में उनका वाजिव स्थान दिलाने केलिए भाजपा तत्पर है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि उनकी बहन प्रियंका गांधी सदन में जाएं, लालू यादव चाहते हैं कि उनकी बेटी सांसद बनें, पत्नी नेता विरोधि दल बनें, अखिलेश यादव चाहते हैं कि उनकी पत्नी लोकसभा में जाएं। देश की गरीब महिलाओं का खयाल किसी ने नहीं किया। यह काम सिर्फ मोदी जी ने किया तो सबने मिलकर महिलाओं का नुकसान कर दिया।

सीएम ने कहा कि बिहार में पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। लेकिन लगभग 59 प्रतिशत सदस्य बहनें हैं। लेकिन, महागठबंधन के दलों ने बहनों को धोखा दिया। अब एनडीए बिहार के नितिन नवीन जी और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पूरे देश काम कर रहा है। एक एक महिलाओं को बता देना चाहते हैं कि आपका भाई सम्राट चौधरी जबतक जिंदा है तबतक आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप लोगों ने धोखा देने वालों के खिलाफ जिस प्रकार से अभियान चलाया है वह जारी रहना चाहिए। आपका भाई सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री की हैसियत से आपके साथ है। आप इस जन आक्रोश को ज्वाला बनाकर रखिए।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।