मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 29 विभाग अपने पास रखे, बाकी विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव में बांटे

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने 29 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग दिए हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 29 विभाग अपने पास रखे, बाकी विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव में बांटे

बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम सम्राट ने अपने पास 29 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के बीच 18 विभाग बांटे हैं। विजय को 10, तो बिजेंद्र को 8 विभागों की जिम्मेदारी मिली है। गृह विभाग सीएम ने अपने पास ही रखा है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद एनडीए की नई सरकार का गठन बुधवार को हुआ। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री और जेडीयू के विजय चौधरी एवं बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। फिलहाल इन्हीं तीनों नेताओं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा, इसके बाद नए सिरे से विभागों का बंटवारा होगा।

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के बीच फिलहाल विभागों का बंटवारा अस्थायी तौर पर किया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ दिनों का समय लग सकता है। तब तक सम्राट, विजय एवं बिजेंद्र ही व्यवस्था संभालेंगे।

इस तरह हुआ विभागों का बंटवारा

सीएम सम्राट ने अपने पास जो विभाग रखे हैं, उनमें अधिकतर वही हैं, जो पूर्ववर्ती नीतीश सरकार में भाजपा कोटे के मंत्रियों के पास थे। इसके साथ ही, लोजपा-आर, हम और रालोमो के पास जो विभाग थे वो भी सीएम ने अपने पास रखे हैं। वहीं, नीतीश सरकार के दौरान जो विभाग जेडीयू के मंत्रियों के पास थे, उनका बंटवारा दोनों नए डिप्टी सीएम के बीच किया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास ये विभाग-

  • सामान्य प्रशासन
  • गृह
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • निगरानी
  • निर्वाचन
  • राजस्व एवं भूमि सुधार
  • खान एवं भू-तत्व
  • नगर विकास एवं आवास
  • स्वास्थ्य
  • विधि
  • उद्योग
  • पथ निर्माण
  • कृषि
  • लघु जल संसाधन
  • श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
  • युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
  • पर्यटन
  • कला एवं संस्कृति
  • डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
  • आपदा प्रबंधन
  • पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • सूचना प्रावैधिकी
  • खेल
  • सहकारिता
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • गन्ना उद्योग
  • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • पंचायती राज
  • (ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं)

डिप्टी सीएम विजय चौधरी को मिले ये विभाग-

  • जल संसाधन
  • संसदीय कार्य
  • सूचना एवं जनसंपर्क
  • भवन निर्माण
  • अल्पसंख्यक कल्याण
  • शिक्षा
  • विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  • ग्रामीण विकास
  • परिवहन
  • उच्च शिक्षा

डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को इन विभागों की जिम्मेदारी-

  • ऊर्जा
  • योजना एवं विकास
  • मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • वित्त
  • वाणिज्य-कर
  • समाज कल्याण
  • खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • ग्रामीण कार्य

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।