समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल को 569 करोड़ की देंगे सौगात, जीविका दीदी से भी संवाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान अरबों की विकाश योजनाओं की सौगात देंगे । जिनका सीधा लाभ शहरी -ग्रामीण आबादी ,युवा,महिलाएं और गरीब तबके को मिलेगा । समृद्धि यात्रा का एक अहम पड़ाव जीविका दीदियों से संवाद हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सुपौल जिले को 569 करोड़ की सौगात देंगे। अपनी यात्रा के दौरान सीएम सुपौल जिले के निर्मली में करीब दो घंटे 37 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान 434.46 करोड़ की कुल 84 योजनाओं का वह शिलान्यास करेंगे, जबकि 134.89 करोड़ की 129 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस तरह कुल 213 योजनाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इससे पूर्व सीएम का निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने नवनिर्मित हेलीपैड पर सुबह 10.45 बजे आगमन होगा। 10.50 बजे हेलीपैड से वह निर्मली रिंग बांध (सिपाही चौक) के लिए प्रस्थान करेंगे।
11 बजे निर्मली रिंग बांध पर सीएम पहुंचेंगे और निर्मली रिंग बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11.05 बजे निर्मली रिंग बांध से निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने निर्मित स्टॉल निरीक्षण के लिए प्रस्थान करेंगे। जबकि 11.10 बजे निर्मली अनुमंडल कार्यालय परिसर में निर्मित विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अलग-अलग हितकारों से संवाद व जिले से संबंधित विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11.40 बजे अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार जाएंगे और 11.42 पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12.20 बजे अनुमंडल कार्यालय निर्मली परिसर स्थित मंच पर पहुंचेंगे और वहां जनवसंवाद करेंगे। फिर 1.10 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर 1.22 बजे मधेपुरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के कारकेड के लिए 13 स्तरीय वाहनों की होगी व्यवस्था
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कारकेड की 13 स्तरीय वाहनों की व्यवस्था की गई है। पहले रेगुलेशन मोबाइल, अनुमंडल पदाधिकारी का कार, पुलिस अधीक्षक का वाहन, वार्निंग वाहन, एडवांस पायलट वाहन, जिलाधिकारी का वाहन, सिक्योरिटी बॉक्स वाहन, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, टेलकटर के बाद मंत्री या सांसद का वाहन, विधायक और विधान पार्षद वाहन और जिलाधिकारी स्कॉट वाहन होंगे। इसके लिए पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमार्ग पर दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।
साथ ही उनके आगमन के समय कई जगह ट्रैफिक को डायवर्ट करने की भी योजना है। जिलाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी और जवानों को सर्तक व चौकस रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के अंतगर्त मंगलवार को निर्मली आएंगे। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्य प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम स्थलों पर विशेष प्रवंध किए जा रहे है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन और ठहराव स्थल के पांच किलोमीटर की परिधि को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया है।
जीविका दीदीयों से सीएम करेंगे संवाद
सुपौल जिला के निर्मली जो कभी ऐतिहासिक विरासत, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और मेहनतकश समाज के लिए जाना जाता था,आज विकास की नई कहानी लिखने की दहलीज पर खड़ा है। इसी कड़ी में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को 'समृद्धि यात्रा' के तहत सुपौल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यह यात्रा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं हैं,बल्कि निर्मली अनुमंडल की सामाजिक -आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने की माध्यम मानी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री इस दौरान अरबों की विकाश योजनाओं की सौगात देंगे । जिनका सीधा लाभ शहरी -ग्रामीण आबादी ,युवा,महिलाएं और गरीब तबके को मिलेगा । समृद्धि यात्रा का एक अहम पड़ाव जीविका दीदियों से संवाद हैं। इस संवाद में मुख्यमंत्री शराबबंदी के बाद शुरू की गई जीविकोपार्जन योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उधमी विकाश अभियान जैसी योजनाओं पर फीडबैक लेंगे।


