बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा जल्द कराने का आदेश

Jul 16, 2025 11:54 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

सीएम नीतीश ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी कर दिया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इस परीक्षा में महिलाओं को आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा जल्द कराने का आदेश

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को रोजगार की बड़ी सौगात दी है। सीएम नीतीश ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी कर दिया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इस परीक्षा में महिलाओं को आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर बताया, ‘हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।’

यहां आपको बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक एक्स पोस्ट में बताया था कि चौथे चरण में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। उन्होंने बताया था कि यह नियुक्ति चुनाव से पहले कर ली जाएगी। यह भी जानकारी सामने आई थी कि टीआरई-3 में करीब 20 हजार से ज्यादा पद खाली रह गए थे। इन रिक्त पदों को भी टीआरई -4 में शामिल कर लिया जाएगा।

यह भी बता दें कि बीपीएससी टीआरआई-4 में टीआरआई 1,2 और 3 जैसी ही योग्यता जरुरी मापदंड होगी। इसके तहत प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए 12वीं पास होने के साथ डीएलडी होना जरूरी है। इसी तरह मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएट होने के साथ-साथ उम्मीदवार का डीएलडी होना चाहिए। माध्यमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ डीएलडी/बीएड जरुरी है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;