Hindi NewsBihar Newscm nitish kumar and deputy cm samrat choudhary invites for inauguration of patna book fair free entry in school uniform
पटना पुस्तक मेले का कल से आगाज, सीएम-डिप्टी सीएम को न्योता; स्कूल ड्रेस में एंट्री फ्री

पटना पुस्तक मेले का कल से आगाज, सीएम-डिप्टी सीएम को न्योता; स्कूल ड्रेस में एंट्री फ्री

संक्षेप:

देश के चर्चित कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित पुस्तक मेला में स्थलों और भवनों का नाम हमारे अचार्यों के नाम पर रखा गया है। जैसे - अगस्त्य मुख्य द्वार, विश्वामित्र मुख्य द्वार, माधव कला दिर्घा, कश्यप मंच आदि।

Dec 04, 2025 10:26 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार का लोक उत्सव सीआरडी पटना पुस्तक मेला का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रण भेजा गया है। गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है। इस बार रत्नेश्वर सिंह की ओर से लिखित दुनिया का सबसे महंगा ग्रन्थ ‘मैं’ की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसका छपा हुआ मूल्य पंद्रह करोड़ रुपया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेले में तीन गेट से प्रवेश करने की सुविधा रहेगी। ड्रेस में स्कूली बच्चे तथा कॉलेज आईडी कार्ड पर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। इसकी जानकारी पटना पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि ‘शशिभूषण द्विवेदी सम्मान’ से कई लोगों को नवाजा जायेगा।

वहीं अध्यक्ष रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि देश के चर्चित कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित पुस्तक मेला में स्थलों और भवनों का नाम हमारे अचार्यों के नाम पर रखा गया है। जैसे - अगस्त्य मुख्य द्वार, विश्वामित्र मुख्य द्वार, माधव कला दिर्घा, कश्यप मंच आदि। कुमार रविकांत के संयोजन में प्रत्येक दिन फिचर फिल्म, शार्ट फिल्म और वृतचित्र दिखाया जायेगा। साथ ही फिल्म की विविध पहलुओं पर चर्चा भी होगी। कुमार वरुण के संयोजन में ज्ञान और गुरुकुल कार्यक्रम होगा।

इसमें देश के प्रमुख विद्वान केसी सिन्हा, जय प्रकाश पांडेय समेत अन्य भाग लेगें। वहीं संपादक से संवाद में देश के प्रमुख पत्रकारों तथा संपादकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मेले में जानो जंक्शन के माध्यम से कैंपस कार्यक्रम में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जन संवाद के माध्यम से विविध विषयों पर बात होगी।

ये भी पढ़ें:LIVE: नरेंद्र नारायण यादव बनेंगे डिप्टी स्पीकर, बिहार विधानसभा सत्र का चौथा दिन
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।