नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ के मृतकों के परिवार को 8 लाख मुआवजा, नीतीश और नवीन का ऐलान

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को कुल 8 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। बिहार सरकार की ओर से 6 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ के मृतकों के परिवार को 8 लाख मुआवजा, नीतीश और नवीन का ऐलान

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मंगलवार की सुबह भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार 6-6 लाख रुपये का मुआवजा देगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतकों के परिजन के लिए 8-8 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जन भर से ऊपर लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

मंदिर में भगदड़ की शुरुआत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है, लेकिन मंगलवार को शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या हर सप्ताह ज्यादा रहती है। चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण आज भी बड़ी संख्या में माता के भक्त पहुंचे थे। इस दौरान पास में एक मेला भी लगा था। सरसरी तौर पर भीड़ के प्रबंधन में लापरवाही के कारण घटना हुई है, ऐसा लगता है।

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

मंदिर में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं और पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। घायल भक्तों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतकों के शव को अब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगदड़ की घटना को अत्यंत ही दुखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी भगदड़ की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने हताहत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भगदड़ में मृत्यु की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हम सभी मर्माहत हैं।

नितिन नवीन ने जताया दुख

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नालंदा के शीतला माता मंदिर भगदड़ की घटना को दुखद बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।