बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने दी एक और राहत

Jul 17, 2025 08:09 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, ‘हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।’

बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने दी एक और राहत

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी है। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर इस बात की जानाकरी दी है। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, 'हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।'

क्या बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधीर ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इससे राज्य के 1.82 करोड़ घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इसमें 1.67 करोड़ उपभोक्ता 125 यूनिट से कम बिजली खर्च करते हैं। अबतक राज्य सरकार 15,995 करोड़ रुपये बिजली मद में अनुदान देती थी, इस वर्ष बिजली मद में कुल 19,370 करोड़ रुपये अनुदान मद में देगी। इसमें 3375 करोड़ रुपये 125 यूनिट बिजली मुफ्त किये जाने को लेकर अतिरिक्त खर्च होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, राज्य सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि अगले तीन साल में 10 हजार मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा के माध्यम से उत्पादन करेगी। इससे अगले 25 साल तक उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने का आदेश

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम निर्देश दिया था। सीएम नीतीश कुमार के इस निर्देश से बिहार में सरकारी टीचर बनने की आस में बैठे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली थी। सीएम नीतीश कुमार ने इसकी भी जानकारी एक्स पर दी थी। सीएम ने बताया था, ‘हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।’

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;