शादी भोज में कचौड़ी के लिए बवाल, दूल्हे के ससुर और साली के साथ मारपीट; मामला थाने तक पहुंचा
कचौड़ी बनने में दस मिनट विलंब होने पर आगंतुकों को चावल खाने के लिए आग्रह किया, इससे वे आक्रोशित हो गए। कुर्सी-टेबल तोड़ने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी में मारपीट का एक अजीबोगरी मामला सामने आया है। जिले के देवरिया थाना के बंगरा गांव में शादी के भोज में कचौड़ी नहीं मिलने पर दबंगों ने वधू पक्ष की पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने कई कुर्सियां तोड़ दीं। इस क्रम में दूल्हे के ससुर और साली की पिटाई कर दी गयी। मामले में पीड़ित अनिल महतो ने थाना में शिकायत की है।
अनिल महतो ने पुलिस को बताया कि 22 को भतीजी की शादी थी। आसपास के लोगों को भोज का न्योता दिया था। कचौड़ी बनने में दस मिनट विलंब होने पर आगंतुकों को चावल खाने के लिए आग्रह किया, इससे वे आक्रोशित हो गए। कुर्सी-टेबल तोड़ने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
उक्त दबंगों ने अपने घर के आगे से बारात जाने से रोक दिया। इसके बाद किशनौटा टोला होकर बारात को लाया गया। अनिल ने बताया कि 23 को दबंगों ने मेरी बेटी के साथ मारपीट की। गले से हनुमानी छीन ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद भी उनका परिवार डरा हुआ है क्योंकि वे धमकी दे रहे हैं।
दूसरे पक्ष के लोगों ने भी थाने में शिकायत की है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।आपस में हुई कहासुनी पर राजनीतिक साजिश के तहत उन लोगों को बदनाम किया जा रहा है। शादी में सबने मिलकर सहयोग किया था। अनिल महतो ने गलत इल्जाम लगाया है। उनके लोगों द्वारा मारपीट की गयी। इस मामले में देवरिया थानेदार मनोज साह ने बताया कि दोनों ओर से शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील पुलिस की ओर से की गई। इलाके के जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं ताकि गांव का सौहार्द का माहौल बना रहे।

लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें



