Hindi NewsBihar NewsClash between groups of girls ove boyfriend in Muzaffarpur Bihar
मेरा बॉय फ्रेंड,नहीं मेरा... सड़क पर महाभारत; लड़कियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, कई घायल

मेरा बॉय फ्रेंड,नहीं मेरा... सड़क पर महाभारत; लड़कियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, कई घायल

संक्षेप:

दोनों गुट की छात्राओं ने एक दूसरे को बाद में देख लेने की धमकी दी। बताया गया कि यह घटना बॉय फ्रेंड के विवाद में हुई।

Dec 04, 2025 01:27 pm ISTSudhir Kumar मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉय फ्रेंड के विवाद में छात्राओं के दो गुटों के बीच आपस में सड़क पर भिड़ंत हो गई। घटना गुरुवार को बनारस बैंक चौक स्थित नाला रोड स्थित की है। इस दौरान कुछ देर के लिए वहां पर जाम और अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और बीच बचाव के बाद दोनों गुटों के छात्राओं को समझा कर शांत कराया गया। घटना में कई छात्राएं चोटिल हो गईं। स्थानीय दवा दुकान में उनका इलाज कराया गया। इस दौरान सड़क जाम लग गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों गुट की छात्राओं ने एक दूसरे को बाद में देख लेने की धमकी दी। बताया गया कि यह घटना बॉय फ्रेंड के विवाद में हुई। इसमें एक गुट सरकारी हाई स्कूल और दूसरा मिडिल स्कूल का था। ये छात्राएं जंगली माई स्थान, बालाघाट व अखाड़ाघाट रोड की रहनेवाली हैं। बताया गया कि स्कूल जाने के दौरान दो छात्राओं के बीच बनारस बैंक रोड में विवाद तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ जो गाली-गलौज तक पहुंच गया। देखते-देखते हाथा पाई की नौबत आ गई। इस दौरान दोनों ने अपने अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया

स्थानीय लोगों की डांट-फटकार के बाद लड़कियां वहां से चली गई, पर नाला रोड में जाकर फिर भिड़ गई। वहां मारपीट हुई। बीच-बचाव करने आई एक छात्रा के रिश्तेदार के साथ भी दूसरे गुट की छात्राओं ने मारपीट की। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई। कई छात्राएं हल्की रूप से चोटिल हुई। जिनका पास की दवा दुकान में इलाज कराया गया। इस मार पीट की घटना का राहगीरों ने फोटो और वीडियो भी बनाया है।

इस मामले में नगर थाना के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अब तक किसी पक्ष ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी। बताते चलें कि उस इलाके में इससे पहले भी इस तरह के कई मामला सामने आ चुके हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।