Hindi NewsBihar NewsCigarettes worth 2 crore seized in Bihar network to Indonesia Korea Myanmar action on ITC complaint
बिहार में 2 करोड़ के सिगरेट जब्त, इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार तक नेटवर्क; ITC की शिकायत पर ऐक्शन

बिहार में 2 करोड़ के सिगरेट जब्त, इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार तक नेटवर्क; ITC की शिकायत पर ऐक्शन

संक्षेप:

विदेशी सिगरेट को इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार से तस्करी करके लाने की आशंका है। गोदाम से कई इंडियन ब्रांड की सिगरेट की नकली पैकिंग भी मिली है।

Jan 17, 2026 10:08 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो करोड़ की अवैध सिगरेट जब्त की गयी है। नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित शीतला गली में एक गोदाम में पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम छापेमारी की गई। गोदाम से विदेशी व नकली सिगरेट की बड़ी खेप जमा की गई थी। मुंबई से आए आईटीसी कंपनी के अधिकारी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी की भनक लगते ही गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विदेशी सिगरेट को इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार से तस्करी करके लाने की आशंका है। गोदाम से कई इंडियन ब्रांड की सिगरेट की नकली पैकिंग भी मिली है। इसकी सूचना पर एएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि मुंबई की कंपनी के अधिकारी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस शुक्ला रोड स्थित शीतला गली स्थित गोदाम में छापेमारी को पहुंची। पुलिस के साथ कंपनी के अधिकारी भी थे। गोदाम में ताला लगा था। इसके बाद मजिस्ट्रेट के रूप में मुशहरी सीओ को मौके पर भेजा गया। उनकी मौजूदगी में ताला तोड़कर टीम अंदर गई।

ये भी पढ़ें:मधेपुरा में भीषण सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

हुक्का व सिगार में इस्तेमाल होने वाला तंबाकू मिले

दो मंजिला गोदाम के ग्राउंड पर विदेशी सिगरेट के 40 से 50 बड़े कार्टन रखे मिले। वहीं फर्स्ट फ्लोर पर जांच के दौरान काफी महंगी व इंडिया में प्रतिबंधित ब्रांड के तंबाकू व सिगरेट मिले। इसमें हुक्का व सिगार में इस्तेमाल होने वाला तंबाकू भी थे। कार्टन पर संचालक का नाम इंद्रमोहन व पता रामबाग रोड नियर कालाजर हॉस्पिटल के पास अंकित मिला। उसपर उसका मोबाइल नंबर भी था। इधर, मुशहरी के माधोपुर गांव में छापेमारी कर दस कार्टन नकली सिगरेट बरामद की गई है। मौके पर जीएसटी टीम के साथ थानेदार सुबोध कुमार मेहता थे। एसआई तेजप्रकाश सिंह, अश्वनी कुमार शामिल थे। मकान मालिक ने पुलिस को रेंट एग्रीमेंट भी उपलब्ध कराया है।

डीआरआई व कस्टम को दी गई सूचना

सिगरेट की बरामदगी के बाद मुशहरी सीओ इसकी जब्ती बनाने की कार्रवाई में जुट गए हैं। उनकी सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला एक्साइज डिपार्टमेंट का बताया। फिर सीओ ने एक्साइज डिपार्टमेंट को सूचना दी तो बताया गया कि इसे सेंट्रल एक्साइज इसे जब्त करेगी। फिर डीआरआई मुजफ्फरपुर व कस्टम को सिगरेट बरामदगी की सूचना दी गई।

ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने की मिल रही थी शिकायत

आईटीसी के अधिकारी शिवा ने पुलिस को बताया कि कई ब्रांड के सिगरेट पर आईटीसी का लोगो लगाकर उसपर एनटीसी लिखकर तस्करी किया जा रहा था। कई ब्रांड मिला है। इससे सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। साथ ही कई कंपनियों के ब्रांड का नाम इस्तेमाल कर नकली सिगरेट मार्केट में बेची जा रही थी। इसकी लगातार शिकायत कंपनी को मिल रही थी।

क्या कहते है पुलिस के वरीय अधिकारी?

मुंबई से आए कंपनी के अधिकारी की सूचना पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई है। गोदाम से नकदी व तस्करी कर लाई गई दो करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त की गई है। इसकी जब्ती सूची तैयार की जा रही है। -सुरेश कुमार, एएसपी टाउन वन

ये भी पढ़ें:पटना में 500 रुपये के लिए दोस्त का चाकू से मर्डर, शव घर पहुंचाकर भाग गए आरोपी
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।