Hindi NewsBihar Newschirag paswan targets rjd after murder of old man shankar paswan in gaighat assembly muzaffarpur
गायघाट में बुजुर्ग की हत्या के बाद राजद समर्थकों पर भड़के चिराग पासवान, बोले- जंगलराज वापस लाने की मानसिकता

गायघाट में बुजुर्ग की हत्या के बाद राजद समर्थकों पर भड़के चिराग पासवान, बोले- जंगलराज वापस लाने की मानसिकता

संक्षेप: चिराग पासवान ने एक्स पर इस हत्याकांड का जिक्र करते हुए राजद (राष्ट्रीय जनता दल) को घेरा है। चिराग पासवान ने इस हत्याकांड के लिए राजद समर्थकों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि वो इस मामले में दोषियों की पहचान कर शीघ्र ऐक्शन ले।

Mon, 10 Nov 2025 09:31 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 70 साल के बुजुर्ग शंकर पासवान की पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। केंद्रीय मंत्री एलजेपी (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने एक्स पर इस हत्याकांड का जिक्र करते हुए राजद (राष्ट्रीय जनता दल) को घेरा है। चिराग पासवान ने इस हत्याकांड के लिए राजद समर्थकों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि वो इस मामले में दोषियों की पहचान कर शीघ्र ऐक्शन ले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, 'गायघाट विधानसभा के सखौरा पटसारा गांव में शंकर पासवान जी की राजद समर्थकों द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है। परिजनों द्वारा जताई गई चुनावी रंजिश की आशंका, राजद समर्थकों की चुनावी हार की हताशा और जंगलराज को वापस लाने की मानसिकता का प्रतीक हैं।

ये भी पढ़ें:'भगवान के बाप की औकात नहीं…', बोल कर घिरे पप्पू, जनसुराज ने क्या कहा
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

मैं प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम सज़ा दी जाए। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सांसद अरुण भारती, सांसद वीणा देवी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ़ अंसारी, बोचहा प्रत्याशी बेबी कुमारी, जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही एवं अन्य पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी जानकारी लेंगे और न्याय की माँग करेंगे।'

शनिवार की शाम शंकर पासवान की हुई थी हत्या

बता दें कि हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा में शनिवार की शाम शंकर पासवान की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त यह बात भी सामने आई थी कि पेड़ से पत्ता तोड़ने के विवाद में शंकर पासवान की हत्या की गई है। शंकर पासवान की पतोहू ने पुलिस को बताया कि सड़क किनारे जलेबी के पेड़ से रमेश राय की पुत्री मवेशी के लिए पत्ता तोड़ रही थी। इस पर ससुर ने मना किया। उसके बाद रमेश राय के परिजनों ने ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर तक जाने के लिए पगडंडी है। रास्ते में आरोपित की जमीन है। गुरुवार को चुनाव के दिन आरोपित से कहासुनी हुई थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।