Hindi NewsBihar Newschirag Paswan said biharis never waste their vote on Prashant Kishor jan suraaj
बिहारी जन सुराज पर अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे, चिराग पासवान का प्रशांत किशोर को जवाब

बिहारी जन सुराज पर अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे, चिराग पासवान का प्रशांत किशोर को जवाब

संक्षेप:

चिराग पासवान ने कहा कि लोगों को पता है कि सिर्फ वहीं विधायक जिसका कनेक्शन केंद्र सरकार से हो वो ही बिहार की समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसी के साथ चिराग पासवान ने भरोसा भी जताया कि चुनाव के बाद बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

Oct 20, 2025 07:27 am ISTएएनआई पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में सियासी हलचल है। केंद्रीय मंत्री औऱ लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिचारग पासवान ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार के लोग राजनीतिक रूप से बुद्धिमान है और वो प्रशांत किशोर पर अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे। यहां आपको बता दें कि हाल ही में प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और जनसुराज के बीच लड़ाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिराग पासवान ने कहा कि लोगों को पता है कि सिर्फ वहीं विधायक जिसका कनेक्शन केंद्र सरकार से हो वो ही बिहार की समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसी के साथ चिराग पासवान ने भरोसा भी जताया कि चुनाव के बाद बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें:कोई टिकट बेचने का आरोप लगा रहा तो कोई सड़क पर लोट रहा, महागठबंधन में जारी है कलह

न्यूज एजेंसी 'ANI' के साथ इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा, 'बिहारी राजनीतिक तौर से काफी बुद्धिमान होते हैं और वो कभी अपना वोट बर्बाद नहीं करते हैं। वो यह भी जानते हैं कि अगर वो किसी एक खास उम्मीदवार को जिताते हैं तो वो सरकार से हमेशा संघर्ष ही करता रहेगा और फिर उसे चुनने का कोई फायदा नहीं रह जाएगा। सिर्फ वैसा विधायक जो सरकार का हिस्सा हो और जिसका कनेक्शन केंद्र सरकार से हो वो ही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

यह साफ है कि एनडीए की सरकार बनेगी। यहां तक कि अगर वो किसी जनसुराज उम्मीदवार के लिए वोट करते हैं तो उन्हें क्या फायदा होगा? इस चुनाव में दोतरफा लड़ाई भी नहीं है, महागठबंधन तो अपने घटक दलों को एक साथ रखने के लिए अभी संघर्ष कर रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने शनिवार को महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी गठबंधन बिहार चुनाव में तीसरे नंबर पर आएगा। प्रशांत किशोर ने कहा था कि इस चुनाव में एनडीए और जन सुराज के बीच लड़ाई है। चिराग पासवान ने इसी बात पर पीके को जवाब दिया है। बहरहाल आपको बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

ये भी पढ़ें:मुसलमान ‘नमक हराम’ के बाद अब BJP सांसद का ‘तौबा-तौबा’ वाला बयान, बोले- मोदी को..
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।