बिहार के बच्चों ने किया कमाल, इस प्रोजेक्ट में देश भर में नंबर वन; मिला 50 लाख का इनाम

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। किलकारी बाल भवन पटना के बच्चों को आर्सेनिक फिल्टर प्रोजेक्ट को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। इन बच्चों को 50 लाख का इनाम दिया गया। इसका आयोजन सैंमसंग कंपनी की ओर से किया जा रहा था।

Symbolic image

बिहार के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। किलकारी बाल भवन पटना के बच्चों को आर्सेनिक फिल्टर प्रोजेक्ट को देशभर में प्रथम पुरस्कार मिला है। इन बच्चों को 50 लाख का इनाम दिया गया। इसका आयोजन सैंमसंग कंपनी की ओर से किया जा रहा था। कंपनी ने देशभर के विज्ञान प्रोजेक्ट को लेकर एक प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें देशभर से आठ प्रोजेक्ट का चयन किया गया था। इसमें किलकारी के बच्चों के आर्सेनिक प्रोजेक्ट को देशभर में बेस्ट प्रोजेक्ट का स्थान मिला है। इसके लिए इन्हें 50 लाख की राशि का चेक दिया गया है।

बता दें कि शनिवार को इस प्रतियोगिता में किलकारी की तीन बच्चों की टीम शामिल हुई थी। इसमें अर्पित, शांभवी और अभिजीत कुमार शामिल थे। इन बच्चों के इस आर्सेनिक फिल्टर को कई पेंटेंट मिल चुके हैं। छात्र अर्पित ने बताया कि अब तक इस फिल्टर को पांच पेंटेंट मिले हैं। इसमें एक भारत सरकार से और एक इंटरनेशनल पेटेंट शामिल है। वहीं तीन पेटेंट भारत सरकार से इसके डिजाइन को मिला हुआ है। किलकारी की कार्यक्रम अधिकारी अनिता कुमारी ने बताया कि यह आर्सेनिक फिल्टर को बच्चों ने खुद तैयार किया है।

गंगा किनारे के गांवों को आर्सेनिक मुक्त करेगा

पूरे बिहार के उन जिलों में इस फिल्टर को लगाया जाएगा जो गंगा किनारे है और जहां पर आर्सेनिक युक्त पानी है। छात्र अर्पित ने बताया कि हमारा दो करोड़ की आबादी को आर्सेनिक मुक्त पानी उपलब्ध करने का लक्ष्य है। सबसे पहले स्कूलों के चापाकल और नल में इस फिल्टर को लगाया जाएगा। उसके बाद गांव और फिर हर घर तक इस फिल्टर को लगाया जाएगा ताकि इन इलाकों को आर्सेनिक मुक्त किया जा सके। अब तक पटना, भोजपुर, बक्सर के कई गांवों के चापाकल, नल में इस फिल्टर को लगाया जा चुका है। इन इलाकों के हजारों लोगों को आर्सेनिक मुक्त पानी मिल रहा है। इस फिल्टर को किलकारी बाल भवन के चार बाल वैज्ञानिक ने मिलकर तैयार किया है।

चार साल लगा इसे तैयार करने में

छात्र अर्पित ने बताया कि इस फिल्टर को तैयार करने में चार साल लग गये। इस फिल्टर का एक प्रोडक्ट भारत सरकार के जेम पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस पोर्टल से लोग फिल्टर की खरीदारी करते हैं। अब तक सैकड़ों फिल्टर बिक चुके हैं। 40 फिल्टर का ऑर्डर हमें मिला हुआ है। छात्र अभिजीत ने बताया कि इस फिल्टर को बनाने में मॉक्यूलर मैग्नेटिजम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

किलकारी बाल भवन की निदेशिका ज्योति परिहार का कहना है कि किलकारी परिसर के लिए यह काफी गौरव की बात है। इन बच्चों ने काफी मेहनत की है। फिल्टर तैयार करने में इन्हें कई रिसर्च भी करने पड़े। यह अब तक का सबसे बड़ी सफलता है।

आबादी के हिसाब से फिल्टर पर आता खर्च

छात्र अर्पित ने बताया कि आबादी के हिसाब से हम फिल्टर तैयार करते हैं। एक हजार से 15 सौ तक की आबादी के लिए एक फिल्टर बनाने में डेढ़ लाख तक का खर्च आता है। पांच हजार की आबादी पर फिल्टर बनाने में साढ़े सात लाख तक का खर्च आता है। आगे तीन तरह का फिल्टर बनाया जाएगा। इसमें घर में इस्तेमाल करने के लिए, समुदाय के लिए और वार्ड स्तर पर रहेगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबिहार के बच्चों का कमाल, इस प्रोजेक्ट में देश भर में नंबर वन; 50 लाख का इनाम