Hindi NewsBihar NewsChild dies after choking on jelly candy in danapur patna
दर्दनाक: गले में जेली टॉफी फंसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत; परिजनों में कोहराम

दर्दनाक: गले में जेली टॉफी फंसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत; परिजनों में कोहराम

संक्षेप:

छोटा बेटा जेली टॉफी खा रहा था। इसी दौरान चॉकलेट उसके गले में फंस गई। टॉफी फंसते ही बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी। थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।

Jan 07, 2026 06:40 am ISTNishant Nandan हिन्दु्स्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

पटना में खगौल थाना क्षेत्र के नीमतल्ला रोड कुम्हार टोली में मंगलवार की शाम गले में जेली टॉफी फंसने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता रेलवे में कार्यरत हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मासूम की मौत की सूचना मिलने पर मोहल्ले में रहने वाले शोकाकुल हैं। चिंटू कुमार पंडित परिवार के साथ नीमतल्ला रोड कुम्हार टोली में रहते हैं। उनका छोटा बेटा मंगलवार की शाम जेली टॉफी खा रहा था। इसी दौरान चॉकलेट उसके गले में फंस गई। टॉफी फंसते ही बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घबराए हुए परिजन बच्चे को पटना एम्स ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे की मां भी रो-रोकर बेसुध हो जा रही थी।

ये भी पढ़ें:बिहार में जम्मू से भी ज्यादा ठंड, अभी और गिरेगा पारा; 4 दिन आफत ही आफत

अन्य परिजन उसे किसी तरह संभाल रहे थे। वहीं, बच्चे की मौत की खबर फैलते ही मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। सभी जानने वाले घटना से भौंचक थे। उधर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

सलाह: बच्चों को टॉफी देते समय सावधानी बरतें

विशेषज्ञों का कहना है कि जैली चॉकलेट बच्चे की सांस की नली में फंस गई होगी, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों से अपील की कि छोटे बच्चों को चिपकने वाले चॉकलेट या टॉफी खिलाने से परहेज करें। अगर खिलाएं भी तो पहले टुकड़े-टुकड़े कर दें।

ये भी पढ़ें:पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने क्यों दे दी जान, गर्ल्स हॉस्टल में मौत
ये भी पढ़ें:पटना में पूजा करने जा रही नेपाल की दो बहनों से ऑटो में गंदी हरकत, मनचले की पिटाई
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।