सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा तोहफा, 1 करोड़ लोगों के खाते में भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की रकम

हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ लोगों के खाते में 11-11सौ रुपये भेजे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि हर महीने 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भेजी जाएगी।

Bihar Chief Minister Samrat Choudhary

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा की पेंशन राशि लाभुकों के उनके खाते में हस्तांतरित की है। इसके लिए पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1 करोड़ लोगों के खाते में 11-11 सौ रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर हाल में 10 तारीख को पेंशन राशि हर महीने आगे भी जारी होगा और इसे सुनिश्चित किया गया है। DBT के तहत पेंशनधारकों के खाते में राशि भेजी गई है।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपया करने का ऐलान किया था। सीएम सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लोगों के खाते में भेजी है। इस मौके पर सीएम के अलावा डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की है।

बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत यह राशि दी जाती है। पेंशनधारकों को सीधे उनके खाते में पेंशन भेजने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं और अन्य पात्र लाभार्थियों को समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी बिहार के जिलों और प्रखंड मुख्यालयों में किया गया।

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर पेंशन योजनाओं के लाभुकों को बुलाया गया था। पेंशनधारियों ने इस कार्यक्रम को देखा और सुना। राज्य सरकार ने केवल जिला मुख्यालयों तक ही कार्यक्रम को सीमित नहीं रखा है। सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इन कार्यक्रमों में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और अन्य संबंधित अधिकारी लाभार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

इधर पूर्णिया जिले में पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से मासिक पेंशन की राशि आज मिली। मई माह के पेंशन के तौर पर पूर्णिया जिला में कुल 31 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारियों के खाते में भेजी गई। अब हर माह के 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेजने का निर्देश दिया गया है। बिहार में 1 करोड़ 21 लाख 04 लाख 939 लाख जरूरमतंदों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। पूर्णिया जिला में 3 लाख 27 हजार 749 लाभुक , कटिहार जिला में 3 लाख 46 हजार 659 लाभुक और किशनगंज जिला में 1 लाख 63 हजार 592 लाभुक हैं।

बिहार में 6 तरह की पेंशन योजनाओं के तहत गरीब और जरुरतमंद लोगों को लाभ दिया जाता है। इनमें-:

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • बिहार निशक्तता पेंशन योजना
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।