Hindi NewsBihar NewsChief Minister Nitish Kumar with his son Nishant Kumar appeal public to win nda in Bihar election
NDA को जिताएं, नीतीश सरकार बनाएं; बोले निशांत, एक करोड़ नौकरी-रोजगार का वादा भी दोहराया

NDA को जिताएं, नीतीश सरकार बनाएं; बोले निशांत, एक करोड़ नौकरी-रोजगार का वादा भी दोहराया

संक्षेप: निशांत कुमार ने राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। अभी हाल में कई बेहतर कार्य हुए हैं। एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने की बात की गई है। इसी तरह महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिला

Tue, 14 Oct 2025 12:12 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में चुनाव को लेकर हलचल है। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। मतदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार की जनता से एनडीए को जितवाने की अपील की है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे एनडीए ते जिताएं, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। अभी हाल में कई बेहतर कार्य हुए हैं। एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने की बात की गई है। इसी तरह महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिला और अब वह बिहार की महिलाओं के लिए कर दिया गया है। इस तरह के कई काम हुए हैं।

ये भी पढ़ें:टिकट कटने का डर, नीतीश कुमार के घर के बाहर धरने पर विधायक गोपाल मंडल
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ समय पहले तक निशांत कुमार काफी चर्चा में भी थे। रह-रह कर कई बार ऐसी अटकलें लगाई गईं कि निशांत कुमार राजनीति में एंट्री ले सकते हैं। निशांत कुमार के समर्थन में पटना में पोस्टरबाजी भी की गई। यहां तक कि एक पोस्टर में तो निशांत को बिहार का भविष्य भी बताया गया और उन्हें जदयू में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई।

कुछ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को फायदा होगा। हालांकि, राजनीति में आने की खबरों पर कभी भी खुद निशांत या उनके पिता नीतीश कुमार ने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। हालांकि, निशांत कुमार समय-समय पर बिहार सरकार के कार्यों की सराहना करते रहे हैं और यह भरोसा भी जता चुके हैं कि इस चुनाव में एक बार फिर नीतीश सरकार की वापसी होगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।