Hindi NewsBihar NewsChief minister Nitish Kumar will meet prime minister narendra modi after bihar chunav
बिहार में शपथ के बाद नीतीश की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, दिल्ली जाएंगे CM

बिहार में शपथ के बाद नीतीश की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, दिल्ली जाएंगे CM

संक्षेप:

बिहार चुनाव के बाद सीएम नीतीश का यह पहला दिल्ली दौरा है। इतना ही नहीं बिहार में सीएम पद की शपथ के लेने बाद यह पहला मौक होगा जब दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम को सीेएम नीतीश कुमार पटना वापस लौट आएंगे।

Dec 21, 2025 11:28 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम दिल्ली जाएंगे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका मिलने का कार्यक्रम है। बिहार चुनाव के बाद सीएम नीतीश का यह पहला दिल्ली दौरा है। इतना ही नहीं बिहार में नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ के लेने बाद यह पहला मौक होगा जब दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम को सीेएम नीतीश कुमार पटना वापस लौट आएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी भी दिल्ली जा सकते हैं। सीएम नीतीश और पीएम मोदी के बीच यह मुलाकात आने वाले राजनीतिक संकेतों और समीकरणों के लिए भी अहम माना जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हो सकती है। बिहार के सीएम और देश के पीएम के बीच होने वाली इस उच्चस्तरीय मुलाकात में सरकार के अगले रोडमैप, केंद्र-राज्य समन्वय और विकास एजेंडे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:बिहार में ठंड और कोहरे का अटैक, इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात; कब मिलेगी राहत

आपको बता दें कि हाल ही में खत्म हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। एनडीए ने कुल 203 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। बीजेपी ने कुल 89 सीटों पर कब्जा जमाया था। बीजेपी के बाद जनता दल (यूनाइटे) को कुल 85 सीटें मिली थीं।

इसके अलावा चिराग पासवान की अगुवाई वाली एलेजपी (रामविलास) को 19, जीतन राम मांझी की पार्टी हम को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो ने 4 सीटों पर विजयी पताखा लहराया था। बिहार में नई सरकार बनने के बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया गया था। इस शपथ समारोह में पीएम मोदी ने भी शिरकत की थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।