Hindi NewsBihar Newschief minister nitish kumar announced to increase honorarium of Anganwadi worker
बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ा

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ा

संक्षेप:

सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर नीतीश कुमार ने लिखा कि बिहार में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

Mon, 8 Sep 2025 01:02 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने का ऐलान कर दिया है। आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय में दो हजार जबकि आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद एक्स पर दी है। सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि बिहार में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 रूपये से बढ़ाकर 9000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4000 रूपये बढ़ाकर 4500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से छह प्रकार की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।

ये भी पढ़ें:बिहारी छात्रा के साथ पाकिस्तानी लड़के का हनी ट्रैप, शादी के लिए मुल्क बुलाया

आपको बता दें कि पटना के गर्दनीबाग में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने 8 सितंबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसके तहत सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सहायिका और सेविकाओं का जुटान प्रदर्शन स्थल पर हुआ है। आंगनबाड़ी सेविकाएं सरकार पर शोषणात्मक व्यवहार करने और उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगा रही थी। इनका कहना था कि इन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। लेकिन अब इस बीच नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।