Hindi NewsBihar Newschhath puja 2025 sunset arghya timing patna gaya muzaffarpur bhagalpur darbhanga purnea begusara
छठ शाम का अर्घ्य शुरू; पटना, गया, मुजफ्फरपुर,भागलपुर... बिहार के शहरों में आज सूर्यास्त का समय

छठ शाम का अर्घ्य शुरू; पटना, गया, मुजफ्फरपुर,भागलपुर... बिहार के शहरों में आज सूर्यास्त का समय

संक्षेप:

Chhath Puja 2025 Sunset Time Today: छठ महापर्व पर जानते हैं पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पुर्णिया, बेगूसराय, सिवान और छपरा जैसे बिहार के बड़े शहरों में आज सूर्यास्त का समय क्या है।

Mon, 27 Oct 2025 05:30 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Chhath Puja 2025 Sunset Time Today: छठ पूजा के तीसरे दिन लाखों व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं, और शाम का अर्घ्य दे रहे हैं। यही वह समय है जब पोखरों, नदी घाटों और तालाबों के किनारे छठी मैया की जयकारें गूंजती हैं। बिहार में आज सूर्यास्त का समय कुछ प्रमुख शहरों में इस प्रकार रहेगा- पटना का सूर्यास्त 5:11 बजे, गया में सूर्यास्त 5:13 बजे, मुजफ्फरपुर में 5:10 बजे, भागलपुर में 5:04 बजे, दरभंगा में 5:08 बजे, पुर्णिया में 5:02 बजे, बेगूसराय में 5:08 बजे, सिवान में 5:14 बजे और छपरा में 5:13 बजे निर्धारित किया गया है। आइए जानते हैं बिहार के अलग-अलग शहरों के सूर्यास्त का समय…

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छठ पर्व की मान्यता है कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन की तमाम मुश्किलें आसान होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। अर्घ्य देने के बाद लोग दूसरे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है, राजकीय अफसर और पुलिसकर्मी लगातार निगरानी में लगे हैं। साफ-सफाई, लाइटिंग और मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है जिससे पूजा करने वालों को कोई दिक्कत न हो।

यहां देखें बिहार के अलग-अलग शहरों के सूर्यास्त का समय

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

अररिया में आज सूर्यास्त का समय - 5:01 pm

हाजीपुर में आज सूर्यास्त का समय - 5:11 pm

नवादा में आज सूर्यास्त का समय - 5:10 pm

आरा में आज सूर्यास्त का समय - 5:15 pm

जमुई में आज सूर्यास्त का समय - 5:08 pm

पटना में आज सूर्यास्त का समय - 5:11 pm

औरंगाबाद में आज सूर्यास्त का समय - 5:15 pm

जहानाबाद में आज सूर्यास्त का समय - 5:12 pm

पूर्णिया में आज सूर्यास्त का समय - 5:02 pm

बांका में आज सूर्यास्त का समय - 5:05 pm

कटिहार में आज सूर्यास्त का समय - 5:02 pm

सहरसा में आज सूर्यास्त का समय - 5:05 pm

बेगूसराय में आज सूर्यास्त का समय - 5:08 pm

खगड़िया में आज सूर्यास्त का समय - 5:06 pm

समस्तीपुर में आज सूर्यास्त का समय - 5:07 pm

बेतिया में आज सूर्यास्त का समय - 5:13 pm

किशनगंज में आज सूर्यास्त का समय - 5:04 pm

सासाराम में आज सूर्यास्त का समय - 5:17 pm

भभुआ में आज सूर्यास्त का समय - 5:18 pm

लखीसराय में आज सूर्यास्त का समय - 5:08 pm

शेखपुरा में आज सूर्यास्त का समय - 5:09 pm

भागलपुर में आज सूर्यास्त का समय - 5:04 pm

मधेपुरा में आज सूर्यास्त का समय - 5:04 pm

शिवहर में आज सूर्यास्त का समय - 5:10 pm

बक्सर में आज सूर्यास्त का समय - 5:16 pm

मधुबनी में आज सूर्यास्त का समय - 5:07 pm

सीतामढ़ी में आज सूर्यास्त का समय - 5:09 pm

छपरा में आज सूर्यास्त का समय - 5:13 pm

मोतिहारी में आज सूर्यास्त का समय - 5:11 pm

सीवान में आज सूर्यास्त का समय - 5:14 pm

दरभंगा में आज सूर्यास्त का समय - 5:08 pm

मुंगेर में आज सूर्यास्त का समय - 5:07 pm

सुपौल में आज सूर्यास्त का समय - 5:06pm

गया में आज सूर्यास्त का समय - 5:13 pm

मुजफ्फरपुर में आज सूर्यास्त का समय - 5:10 pm

गोपालगंज में आज सूर्यास्त का समय - 5:13 pm

नालंदा में आज सूर्यास्त का समय - 5:11 pm

आज के दिन व्रती महिलाएं नए वस्त्र पहनकर घाटों पर जुटती हैं, सरसों के तेल के दीप जलाती हैं और पानी में खड़ी होकर सूर्य देवता से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। सूर्यास्त के समय अर्घ्य देने की परंपरा बिहार ही नहीं, बल्कि दिल्ली, मुंबई, रांची, कोलकाता जैसे शहरों में बसे बिहारी समाज के लोग भी निभाते हैं। छठ महापर्व का आकर्षण बिहार समेत पूरे देश में दिखाई देता है। संपूर्ण बिहार के घाटों पर आज शाम अद्भुत श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। परिवार के छोटे-बड़े सभी सदस्य पूजा में भाग ले रहे हैं, और सूर्य देवता और छठी मैया की कृपा की प्रार्थना कर रहे हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।