Hindi NewsBihar Newschhath puja 2025 sunrise time usha arghya city wise parana timings of chhath patna darbhanga motihari bhagalpur gaya
Chhath Puja 2025 Sunrise Time: छठ सुबह का अर्घ्य; पटना, बक्सर, गया, भागलपुर... बिहार के शहरों में सूर्योदय का समय

Chhath Puja 2025 Sunrise Time: छठ सुबह का अर्घ्य; पटना, बक्सर, गया, भागलपुर... बिहार के शहरों में सूर्योदय का समय

संक्षेप:

पूरे बिहार में छठ धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में यहां जानिए हर जिले का सूर्योदय वक्त और अपने परिवार संग घाट पर वक्त से पहुंचकर पूरी श्रद्धा से अर्ध्य दें।

Mon, 27 Oct 2025 10:31 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Chhath Puja 2025 Sunrise Time: बिहार में छठ पर्व की रौनक अब चरम पर है। शाम के अर्घ्य के बाद कल मंगलवार यानी 28 अक्टूबर 2025 को लाखों श्रद्धालु घाटों पर जमा होंगे और उगते सूर्य को पहला अर्ध्य देंगे। ऐसे में, पूजा का सही वक्त जानना बेहद जरूरी है ताकि श्रद्धालु सूर्य को ठीक उस समय अर्घ्य दें जब सूर्य की पहली किरण निकले। आइए, जानते हैं बिहार के जिले में सूर्योदय का समय कितना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां देखें बिहार के अलग अलग शहरों में सूर्योदय का समय

अररिया सूर्योदय का समय लगभग - 5:45 am

अरवल सूर्योदय का समय लगभग - 5:57 am

औरंगाबाद सूर्योदय का समय लगभग - 5:56 am

बांका सूर्योदय का समय लगभग - 5:46 am

बेगूसराय सूर्योदय का समय लगभग - 5:50 am

बेतिया सूर्योदय का समय लगभग - 5:58 am

भोजपुर (आरा) सूर्योदय का समय लगभग - 5:57 am

भभुआ सूर्योदय का समय लगभग - 6:00 am

भागलपुर सूर्योदय का समय लगभग - 5:46 am

बक्सर सूर्योदय का समय लगभग - 5:58 am

छपरा सूर्योदय का समय लगभग - 5:56 am

दरभंगा सूर्योदय का समय लगभग - 5:52 am

गया सूर्योदय का समय लगभग - 5:54 am

गोपालगंज सूर्योदय का समय लगभग - 5:58 am

हाजीपुर सूर्योदय का समय लगभग - 5:54 am

जमुई सूर्योदय का समय लगभग - 5:49 am

जहानाबाद सूर्योदय का समय लगभग - 5:54 am

कटिहार सूर्योदय का समय लगभग - 5:44 am

खगड़िया सूर्योदय का समय लगभग - 5:49 am

किशनगंज सूर्योदय का समय लगभग - 5:47 am

लखीसराय सूर्योदय का समय लगभग - 5:50 am

मधेपुरा सूर्योदय का समय लगभग - 5:48 am

मधुबनी सूर्योदय का समय लगभग - 5:51 am

मुंगेर सूर्योदय का समय लगभग- 5:48 am

मुजफ्फरपुर सूर्योदय का समय लगभग- 5:54 am

नालंदा सूर्योदय का समय लगभग- 5:52 am

नवादा सूर्योदय का समय लगभग- 5:52 am

पटना सूर्योदय का समय लगभग- 5:54 am

पूर्णिया सूर्योदय का समय लगभग- 5:45 am

पुर्णिया सूर्योदय का समय लगभग- 5:45 am

सहरसा सूर्योदय का समय लगभग- 5:49 am

समस्तीपुर सूर्योदय का समय लगभग- 5:51 am

सारण (छपरा) सूर्योदय का समय लगभग- 5:56 am

सासाराम सूर्योदय का समय लगभग- 5:58 am

शेखपुरा सूर्योदय का समय लगभग- 5:51 am

शेहर सूर्योदय का समय लगभग- 5:54 am

सीतामढ़ी सूर्योदय का समय लगभग- 5:54 am

सिवान सूर्योदय का समय लगभग- 5:58 am

सुपौल सूर्योदय का समय लगभग- 5:50 am

बता दें छठ के अवसर पर घाटों पर महिलाओं की टोली पारंपरिक गीतों, लोकधुनों और 'जय छठी मैया' की गूंज से माहौल भक्तिमय हो जाता है। श्रद्धालु नए वस्त्र पहन, प्रसाद तैयार कर, परिवार समेत घाट पहुंचते हैं। अर्घ्य अर्पण के दौरान सूर्य मंत्र “ॐ सूर्याय नमः” का जाप किया जाता है और प्रसाद के तौर पर ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना, सिंदूर, तथा पंचमेर मिठाई सूप या दौरी में सजाई जाती है।

अर्घ्य देने की विधी

व्रती सूर्योदय से पहले स्नान करके और पूजा की तैयारी कर मार्जित चेलों के साथ घाट पहुंचते हैं। जलदायिनी पात्र (लोटा) में जल, दूध, अक्षत, लाल फूल, रोली, गुड़ मिलाकर दोनों हाथों से अर्पित करते हैं। जल चढ़ाते समय धीमी धार रखी जाती है, ताकि सूर्य की किरणें जल के बीच से झलकें। इसके साथ 'ओम सूर्याय नमः' मंत्र का न्यूनतम 11 बार उच्चारण तथा सूरज की दिशा में तीन बार परिक्रमा की जाती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।