बगही रेलवे अंडरपास में पानी भरे होने से ग्रामीणों को परेशानी
जलालपुर के बगही गांव के रेलवे अंडरपास में हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निदान के निर्देश दिए। डाकघर की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने और तेल नदी की सफाई की भी मांग की गई।

7 जलालपुर के बगही गांव स्थित रेलवे अंडरपास में भरे पानी को पंपसेट से निकालते युवक जलालपुर, एक प्रतिनिधि। छपरा-सीवान रेलखंड के समहोता एवं बगही गांव के बीच बने रेलवे अंडरपास में हमेशा पानी भरे रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अंडरपास में सालों भर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा रहता है। प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान व मुखिया प्रतिनिधि सुभाष सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहनों को खास दिक्कत नहीं होती लेकिन बाइक व साइकिल से आने जाने वाले। लोगों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल आने जाने वाले लोगों को होती है।
ज्यादा दिक्कत होने पर ग्रामीण युवक पंपसेट से पानी निकालते हैं जिससे दो चार दिन राहत मिलती है। लेकिन बगल में पानी भड़े गड्ढे से अंडरपास में रिसाव होने से पानी पुनः भर जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। इस अंडरपास से लगभग दर्जन भर के गांव के लोगों का आना जाना होता है। रेलवे के द्वारा अंडरपास का बढ़िया से काम नहीं कराए जाने की कारण यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है। सांसद सीग्रीवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया निदान 4 - जलालपुर में बुधवार को लोगों की समस्या सुनते व निदान करते सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बुधवार को जलालपुर स्थित अपने आवास पर दो दर्जन से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या का निदान करने के निर्देश दिया। डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर व डाक कर्मी तरुण कुमार सिंह ने कहा कि जलालपुर बाजार स्थित डाकघर की जमीन की जमाबंदी तथा सकडी डाकघर की जमीन से अवैध कब्जा सीओ द्वारा नहीं हटाए जाने के कारण दोनों स्थानों पर डाकघर के भवन का निर्माण नहीं हो रहा है। भवन निर्माण के लिए डाक विभाग ने राशि भी उपलब्ध करा दी है। जलालपुर डाकघर के जमीन की जमाबंदी कराने तथा सकडी बाजार से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की। सांसद सीग्रीवाल ने सदर एसडीओ से बात कर शीघ्र दोनों समस्याओं के निदान करने का निर्देश दिया। वहीं प्रखंड के कई गांव के लोगों ने तेल नदी की सफाई कराए जाने की मांग की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




