ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरामहज दस इंच की दीवार के लिए युवक की हुई हत्या

महज दस इंच की दीवार के लिए युवक की हुई हत्या

 जलालपुर। एक प्रतिनिधि

महज दस इंच की दीवार के लिए युवक की हुई हत्या
हिन्दुस्तान टीम,छपराWed, 12 Jun 2019 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

महज दस इंच की दीवार के लिए युवक की हुई हत्या

 जलालपुर। एक प्रतिनिधि

अनवल गांव के रणधीर की हत्या महज दस इंच की दीवार को तोड़ने को लेकर हुई

है। ग्रामीणों ने बताया कि इस दस इंच की दीवार को लेकर काफी दिनों से

दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद की पंचायती पूर्व सीओ इन्द्रवंश

राय के कार्यकाल में तीन बार हो चुकी थी पर विवाद सुलझ नहीं सका था।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को इस मामले में कोपा पुलिस ने आरोपित के

पिता को हिरासत में लिया था। इससे आक्रोशित आरोपित पक्ष के लोगों ने

नागेंद्र शर्मा के घर पर लाठी डंडे तलवार व खंजर से हमला कर दिया।

आरे हमरा बबुआ के...मुआ देलख हो दादा

  रणधीर का शव गांव में पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक रणधीर की

मां दहाड़ मार कर रो रही थी। वह बार बार एक पूर्व मुखिया का नाम लेकर चीख

रही थी कि हमरा बबुआ के मुआ देलख हो दादा। उसकी मां का कहना था कि पूर्व

मुखिया हमेशा उसके आरोपित का पक्ष करता है जिसके कारण उसके पुत्र की

हत्या हो गई। इधर पिता व अन्य भाइयों का भी रोते रोते बुरा हाल है। मृतक

छह भाइयों में तीसरा है।

शादी की खुशियां गम में बदली

 इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई

हैं। मृतक की बहन रिंकी की शादी इसी महीने में है। 18 जून को तिलक व 24

जून को शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिंकी इस घटना में

बुरी तरह सेे घायल है व सदर अस्पताल छपरा में जिंदगी और मौत से जूझ रही

है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट है। घटना के बाद शादी

की खुशियां गम में तब्दील हो गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें