Chapra News: रेवा घाट गंडक पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: मकेर प्रखंड के रेवा घाट स्थित गंडक नदी पुल से एक युवक ने बुधवार को नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की मोटरसाइकिल को बरामद कर थाने ले जाया है। इस घटना की जांच जारी है।

Chapra News: रेवा घाट गंडक पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग

Chapra News: मकेर। मकेर प्रखंड के रेवा घाट स्थित गंडक नदी पुल से बुधवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। युवक ने पुल पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद नदी में छलांग लगाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुल पर खड़ी मोटरसाइकिल को बरामद कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिल पुरानी है और उस पर मुजफ्फरपुर जिले का नंबर दर्ज है। नदी में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और युवक की तलाश शुरू कर दी है।

नदी में युवक की खोजबीन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद पुल पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: रेवा घाट गंडक पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग