12 लाख रुपए के आभूषण लेकर युवक गायब

Apr 08, 2026 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

दिघवारा में एक युवक, शाश्वत वत्स, अपने परिवार के 12 लाख रुपए के आभूषण लेकर गुम हो गया है। मनोज कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह पटना से लौटे थे और आलमारी खुली मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 लाख रुपए के आभूषण लेकर युवक गायब

दिघवारा निस। अपने ही परिवार के 12 लाख रुपए के आभूषण लेकर एक युवक के गुमशुदा हो जाने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसको लेकर शीतलपुर चकिया गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय ने दर्ज प्राथमिकी मे बताया कि मेरा भतीजा शाश्वत वत्स घर से 12 लाख रुपए का आभूषण लेकर गुम हो गया है। बताया कि अपनी पुत्री का इलाज कराकर पटना से घर लौटे तो आलमीरा खुला पाया। उन्होंने कहा है कि आलमारी में से मेरी पत्नी व मां का भी जेवरात लगभग 10-12 लाख के थे जो गायब थे। साथ ही मेरा भतीजा शाश्वत वत्स भी गुम है।

पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।