ताड़ी के नशे में 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे के बाद उतरा
भेल्दी थाने के तरवार टोले बैजनाथपुर चंवर में एक युवक ताड़ी के नशे में 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ गया। तीन घंटे की कोशिशों के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा। युवक का नाम दिनेश राय है और वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पिछले दिन भी एक युवती ने इसी कारण से टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी थी।

भेल्दी थाने के तरवार टोले बैजनाथपुर चंवर की है घटना पुलिस ने युवक को थाने पर लाकर कर रही है पूछताछ फोटो- 10 भेल्दी थाने के वैद्यनाथपुर में शनिवार को 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ा एक युवक 11 भेल्दी के तरवार वैद्यनाथपुर में शनिवार को 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ा युवक व और नीचे उसे देखने के लिए जुटी भीड़ भेल्दी, एक संवाददाता। भेल्दी थाने के तरवार टोले बैजनाथपुर चंवर में शनिवार को एक युवक ताड़ी के नशे में 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था जिससे भेल्दी थाने की पुलिस और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन व बिजली कम्पनी के कर्मियों ने नीचे उतारा। टावर पर चढ़ा युवक दिनेश राय भेल्दी थाने के स्व.शंभू राय का पुत्र बताया जाता है।
घटनाक्रम
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 11 बजे ताड़ी के नशे में व कुछ युवकों के बहकावे में आकर तरवार टोले बैजनाथपुर चंवर स्थित 33 हजार बिजली के बड़े टावर पर चढ़ गया और ऊपर से चिल्ला-चिल्लाकर कूदने की बात कहने लगा। एक किसान की नजर उस पर पड़ी तो शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही भेल्दी थाने के पुअनि विमलेश कुमार दल-बल के साथ माके पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोग उसे ऊंचे टावर से उरतने को कह रहे थे मगर वह उतरने का नाम नहीं ले रहा था।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस दिनेश को थाने पर लाकर कर रही पूछताछ भेल्दी थाने के पुअनि विमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में दिनेश राय की मेडिकल जांच कराने के बाद थाना पर लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रहा है। वैसे दिनेश मानसिक रूप से कुछ कमजोर बताया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रेम प्रसंग से जुड़ी घटनाएँ
प्रेम-प्रसंग से घटना को जोड़ रहे लोग घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे थे। हालांकि पुलिस इससे इससे पूरी तरह इंकार कर किसी के बहकावे में आकर व युवक के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात कह रही है। एक दिन पूर्व शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी थी युवती इस घटना के एक दिन पूर्व शुक्रवार को अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ी महम्मद गांव में एक युवती से अपने गांव के एक प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़कर उसने आत्महत्या की भी धमकी दे रही थी। करीब 12 घंटे के बाद पुलिस प्रशासन काफी मशक्कत के बाद उसे टावर से सुरक्षित नीचे उतारा।
समाज में चिंता
टावर ट्रेडिंग में मिल रहा व्यूज , पुलिस के छूट रहे पसीने समाज के बच्चों व युवा पीढ़ियों पर पड़ रहा कुप्रभाव बुद्धिजीवियो ने की है चिंता व्यक्त, कार्रवाई की उठ रही मांग भेल्दी, एक संवाददाता। प्रेम-प्रसंग में मोबाइल व बिजली टावर पर युवक व युवतियों के चढ़ने की होड़ सी लगी हुई है। अमनौर व भेल्दी थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर दो घटनाओं में जहां टावर ट्रेडिंग में व्यूज मिल रहे है वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। बताते चलें कि टावर वाले प्रेमी-प्रेमिका का ड्रामा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रेमी-प्रेमिका शादी की जिद पर टावर पर चढ़ जा रहे हैं वहीं हजारों दर्शक नीचे खड़े होकर इस हाई वोल्टेज ड्रामा का आनंद लेते हुए वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर छोड़ दे रहे हैं । दो दिनों की घटना में उन्हें काफी व्यूज मिलने पर जहां काफी उत्साहित हैं वहीं दूसरी ओर बुद्धिजीवी वर्ग ऐसी घटनाओं से खासे नाराज व चिंतित है। ऐसी घटनाओं से इस चिलचिलाती धूप में पुलिस काफी परेशान होती है। बुद्धिजीवयो का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर अगर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में युवा पीढ़ी व बच्चों का भविष्य गर्त में चला जाएगा। पुलिस को टावर पर चढ़ने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो सके।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


