Hindi NewsBihar NewsChapra NewsYouth Attacked with Knife for Refusing to Lend Bike in Madhoura
मढ़ौरा में बाइक देने से इंकार  करने पर हुई चाकूबाजी

मढ़ौरा में बाइक देने से इंकार करने पर हुई चाकूबाजी

संक्षेप:

मढ़ौरा में एक युवक के साथ तीन लोगों ने बाइक देने से इनकार करने पर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित अखिलेश कुमार ने बुधवार को दयालपुर बाजार से घर लौटते समय घेराव का सामना किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।

Jan 08, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय ओल्हनपुर में बाइक देने से इंकार करने पर एक युवक के साथ तीन लोगों ने मिलकर मारपीट की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। बाद में पुलिस ने इस घटना की लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू की। पीड़ित अखिलेश कुमार ने कहा कि वे बुधवार को दयालपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कुनाल नट,टुनटुन कुमार व इमरान मियां ने घेर लिया और उनसे बाइक मांगने लगे। जब उन्होंने मोटरसाइकिल देने से इंकार किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे और अखिलेश ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गये। इस संबंध में जख्मी अखिलेश की लिखित शिकायत पर मढ़ौरा थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। मांझी सीएचसी में बंध्याकरण शिविर आयोजित दाउदपुर (मांझी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में परिवार नियोजन पखवारा मेले के तहत गुरुवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार सिंह द्वारा एक पुरुष एवं दस महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरता को बढ़ावा देना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना है। इस दौरान लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। बरेजा पंचायत में दर्जनों वृद्धा व विधवा पेंशन लाभुकों की पेंशन बाधित दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की आदर्श पंचायत बरेजा के कई गांवों में दर्जनों वृद्धा व विधवा पेंशन लाभुकों की पेंशन बाधित होने का मामला सामने आया है। पेंशन बंद होने से लाभुकों और उनके परिजनों में निराशा है। पीड़ितों ने पंचायत के मुखिया से मिलकर पेंशन पुनः बहाल कराने की मांग की है। जिन लाभुकों की पेंशन बाधित हुई है, उनमें रेणु कुंवर, सत्यनारायण यादव, पिंटू कुमार यादव, उर्मिला देवी, सोना देवी, रामशंकर सिंह, तशरीफ बीबी, जमीला खातून, जनमूला निशा, कलावती कुंवर, श्रीपति कुंवर, रामशखो कुंवर, गणेश सिंह, सरस्वती कुंवर, सीमा देवी, गंगा मांझी सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास ने बताया कि लाभुक आवेदन देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जांच के बाद पेंशन बहाल कर दी जाएगी।