शादी की नीयत से युवती को भगाने का आरोप, दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार युवक और युवती की तलाश जारी है।

शादी की नीयत से युवती को भगाने का आरोप, दो गिरफ्तार

एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने एकमा थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही नितेश कुमार राम, उसके भाई दीपक राम तथा मां धनपति देवी को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक के भाई दीपक राम एवं मां धनपति देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार युवक और युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।