शराब बेचने के विरोध करने पर महिला को पीटा,प्राथमिकी
तरैया के जयथर गांव में शराब बेचने के खिलाफ विरोध करने पर एक महिला अनीता देवी को गंभीर चोटें आई हैं। उसने स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अलावा, बाइक दुर्घटना और भूमि विवाद में भी महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तरैया, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के जयथर गांव में शराब बेचने से विरोध करने पर एक महिला को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया है।उक्त पीड़िता अनीता देवी ने रविवार को स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर दीपक राम,जगलाल राम, रामयोध्या राम,संजीव कुमार,ऊमरावती देवी,सहित दस लोगों को नामजद किया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाइक से धक्का लगने से महिला घायल,भर्ती तरैया, एक संवाददाता।तरैया पानापुर मुख्य सड़क पर बाइक से धक्का लगने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है।उक्त घायल महिला पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी कुलझड़ी देवी बताई जाती है जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।पुलिस
मामले की छानबीन कर रही है। भूमि विवाद में मारपीट में चार महिलाएं घायल,भर्ती तरैया, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में हुई मारपीट में सुशीता देवी,रामवती देवी,शांति देवी व रसीदपुर गांव में हुई मारपीट में प्रतिमा देवी घायल हो गई है। उक्त घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार चल रहा है।घटना के सम्बन्ध में भूमि विवाद का मामला बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बांस की चाली से गिरकर राजमिस्त्री जख्मी,रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के हरपुर फरीदन गांव में मकान का काम करते हुए बांस की चाली से गिरने से एक राजमिस्त्री गम्भीर रूप से जख्मी हो गये है।उक्त जख्मी राजमिस्त्री रामचंद्र राम को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


