ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराविद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत

विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत

मृतका 34 वर्षीया पत्नी अनिता देवी स्थानीय अनिल साह की पत्नी है। घटना मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे हुई जब उक्त महिला पूजा पाठ के लिए फूल तोड़कर घर लौटी तभी घर में टूटे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट...

विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,छपराWed, 02 Oct 2019 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

मशरक मुख्यालय की पूर्वी पंचायत के अन्तर्गत सतीवार तीर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका 34 वर्षीया पत्नी अनिता देवी स्थानीय अनिल साह की पत्नी है। घटना मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे हुई जब उक्त महिला पूजा पाठ के लिए फूल तोड़कर घर लौटी तभी घर में टूटे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी। बच्चों के शोर गुल पर आसपास के लोग पहुंचे तब तक अनिता दम तोड़ चुकी थी। अनिता के दो पुत्र अनिकेष व अभिषेक के साथ एक पुत्री स्वाति का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मशरक पूर्वी भाग की जिला पार्षद प्रभावती देवी, योगेन्द्र प्रसाद ने पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया। मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कबीर अंत्येष्टि की राशि परिजनों को उपलब्ध करायी। घटना के बाद घर व गांव में कोहराम मच गया। लोग अनिल साह के घर पर जुटने लगे । स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना मशरक पुलिस को दी तब उप थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें