Woman Commits Suicide After Phone Dispute with Husband in Dumri Chhapia पति से विवाद पर महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsWoman Commits Suicide After Phone Dispute with Husband in Dumri Chhapia

पति से विवाद पर महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

तरैया के डुमरी छपिया में अंजली देवी ने पति विशाल सिंह से फोन पर विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय अंजली की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। पति की गुस्से भरी बातों से परेशान होकर उसने यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 13 Sep 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
पति से विवाद पर महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया विक्रमा सिंह के टोला गांव में फोन पर पति से विवाद होने को लेकर एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका विशाल सिंह की 20 वर्षीया पत्नी अंजली देवी बताई जाती है। इस सम्बंध में मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी अप्रैल 2025 में विशाल सिंह से हुई थी। दामाद शादी के कुछ दिनों बाद ही बाहर चले गए। फोन से मेरी पुत्री के साथ गुस्सा भरी बात किया करते थे जिससे तंग आकर अंजली ने आत्म हत्या कर ली है।

घर पर वृद्ध सास- ससुर रहा करते थे जो घटना के बाद घर छोड़ कर फरार हो गये है। वहीं घटना की सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी है। घटना से मृतका के ससुराल वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।