कर्ज के रुपये नहीं मिलने से परेशान महिला बिजली टॉवर पर चढ़ी, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

पेज तीन की लीड निकट स्थित बिजली टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव निवासी सुरेंद्र महतो की 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी बताई जाती है। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख...

कर्ज के रुपये नहीं मिलने से परेशान महिला बिजली टॉवर पर चढ़ी, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

पेज तीन की लीड फ़ोटो 10- रुपये वापस नहीं मिलने पर बनियापुर में मेला के निकट बुधवार को बिजली टॉवर पर चढ़ी महिला को नीचे उतारने के प्रयास में जुटी पुलिस 7 - बनियापुर में मेला के निकट बुधवार को रुपये वापस नहीं मिलने पर बिजली टॉवर पर चढ़ी महिला बनियापुर, एक प्रतिनिधि। कर्ज के रूप में दिए गए रुपये वापस नहीं मिलने से परेशान महिला बुधवार को बनियापुर मेला के निकट स्थित बिजली टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव निवासी सुरेंद्र महतो की 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी बताई जाती है। महिला को टॉवर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर तक टॉवर पर बैठी रही। स्थानीय लोगों ने उसे समझाने और नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन वह एक न सुनी। बाद में घटना की सूचना मिलने पर बनियापुर बीडीओ रमेन्द्र कुमार और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला नीचे उतरने को तैयार हुई। लगभग दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। महिला ने बताया कि वह जामो थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी अपने सम्बन्धी धनंजय कुमार को एक लाख रुपये कर्ज के रूप में दी थी। अब वह कर्ज के रुपये को वापस नहीं कर रहा है। रुपये वापस मांगने पर महिला के साथ गाली गलौज भी धनंजय द्वारा किया जा रहा है। इसकी शिकायत महिला ने जलालपुर थाने में दर्ज कराई है। महिला के पति वर्षों से गायब हैं। वह एक पुत्र और पुत्री के साथ दिल्ली में रहकर बिस्किट फैक्ट्री में काम करती है। रुपये लेने के लिए ही वह गांव आई है लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। महिला ने बताया कि जामो जा रही थी। इस बीच बनियापुर में मानसिक रूप से काफी परेशान होने के कारण वह टॉवर पर चढ़ गई। इधर, पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। पहाड़पुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग खैरा पुलिस,बीडीओ, मुखिया व समाजसेवियों के आश्वासन पर नीचे उतरी युवती,जांच में जुटी पुलिस नगरा। प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई,जब एक युवती प्रेमी की शादी होने से आहत हो कर गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। देखते-ही-देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर निवासी स्वर्गीय रवीन्द्र राम की लगभग 22 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और काफी ऊंचाई पर जाकर बैठ गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच में जुट गया। मौके पर नगरा बीडीओ अनुभव कुमार, खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान,स्थानीय मुखिया अशोक साह,समाजसेवी ललित प्रसाद यादव, मोतीलाल राय सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि उक्त युवक की बुधवार को शादी होने वाली थी जिससे आहत होकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। कई घंटों तक अधिकारियों,जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों द्वारा युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान युवती अपनी मांगों को लेकर अड़ी रही। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उसकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी । पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई थी। वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।