
पत्नी ने पति की हत्या करने अपने प्रेमी को भेजा, ग्रामीणों ने पकड़ा
भलूआ शंकरडीह गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने दस साथियों के साथ पति पर हमला किया। ग्रामीणों और पुलिस ने नौ युवकों को पकड़ा और घटना स्थल से तीन बाइक, चाकू व अन्य हथियार बरामद किए। मामले की जांच जारी है।
थाना क्षेत्र के भलूआ शंकरडीह गांव की घटना स्थल से तीन बाइक,चाकू व अन्य घातक हथियार बरामद तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भलूआ शंकरडीह में एक कलयुगी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच रही थी। गुरुवार को उसका प्रेमी अपने दस साथियों के साथ तीन बाइक से चाकू और हथियार से लैस होकर भलुआ शंकाडीह पहुंचा और पति पर हमला कर दिया। जब पीड़ित ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पर तरैया थाना की पुलिस टीम भी पहुंच गई। फिर ग्रामीणों और पुलिस ने घटना स्थल से नौ युवकों को पकड़ा।

घटना स्थल से तीन बाइक,चाकू व अन्य घातक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए नौ युवकों में एक युवक मढ़ौरा थाना के सिहोरिया गांव के गोविंदा कुमार यादव है जो महिला के जीजा का भाई है। इस संबंध में पीड़ित भलुआ शंकरडीह के राजू कुमार यादव ने बताया कि उसकी शादी 09 दिसंबर 2024 को अमनौर थाना के अमनौर बाइपास के धर्मदेव राय की पुत्री पिंकी कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि मेरी पत्नी पिंकी का उसके जीजा के भाई से पूर्व में प्रेम प्रसंग था। मैंने जब घटना का विरोध किया तो मेरी पत्नी मुझे छोड़कर अपने मायके चली गई और मुझे बार-बार अपने जीजा के भाई गोविंदा कुमार यादव से धमकी दिलवाने लगी। इसकी शिकायत मैंने 26 नवंबर 2025 को एसपी से भी की थी। गुरुवार 4 दिसंबर को मेरी पत्नी के जीजा का भाई अपने दस साथियों के साथ आया और हमपर हमला कर दिया। उसे ग्रामीणों और पुलिस ने पकड़ लिया। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत की गई है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




