साप्ताहिक परेड में गर्जी अनुशासन की गूंज, एसपी ने लिया सलामी एवं किया निरीक्षण
पुलिस केंद्र, सारण में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, फिटनेस और परेड कौशल का अवलोकन किया। एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों की सराहना की और प्रशिक्षण में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिससे कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पुलिस केंद्र, सारण में आयोजित साप्ताहिक परेड का वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, फिजिकल फिटनेस और परेड कौशल का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. और परेड प्रदर्शन को भी देखा गया। एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल का शारीरिक रूप से फिट होना और कौशलयुक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना सुचारु कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए जवानों को सदैव प्रोफेशनलिज़्म और सजगता बनाए रखने की प्रेरणा दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


