नल-जल योजना का पानी नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान
किशुनपुर लौआर पंचायत के वार्ड 6 में नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। चालीस से अधिक घरों में पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से प्रभावित हैं। स्थानीय नेता ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

लहलादपुर, एक संवाददाता। किशुनपुर लौआर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में नल-जल योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वार्ड के चालीस से अधिक घरों में अब तक पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई, लेकिन कई घरों तक अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके कारण लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सभी घरों तक पानी पहुंचाने की मांग की है। इस संबंध में मुखिया राकेश कुमार साह ने बताया कि पीएचईडी विभाग को कनेक्शन देने के लिए कहा गया है। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही सभी घरों में नल-जल योजना का पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। --
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


