
एनडीए की सरकार में अपराध पर हुआ काबू : राजभूषण
य मंत्री डॉ राजभूषण निषाद , मंत्री सुमित कुमार सिंह, मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल व विधायक जनक सिंह तरैया, एक संवाददाता। तरैया वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में गुरुवार को एनडीए विधानसभा...
विकसित बिहार के लिए एनडीए को वोट करें : नीतीश मिश्रा तरैया, एक संवाददाता। तरैया वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में गुरुवार को एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि पहले बिहार को अपराधयुक्त राज्य माना जाता था लेकिन एनडीए की सरकार में अपराध पर काबू पाया गया। सूबे में 47 प्रतिशत हत्या के मामले कम हुए हैं। नौ प्रतिशत अपहरण कम हुआ है। भारत विकास की ओर बढ़ रहा है जिससे विरोधी बेचैन हैं। महाराजगंज के सासंद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जंगल राज में जनता त्राहिमाम थी।

बीजेपी की सरकार में भयमुक्त होकर जनता जीवन बसर कर रही है। सभी क्षेत्रों में सरकार विकास कर रही है। एनडीए सरकार दे रही नौकरी : नीतीश उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोग विकसित राज्य के लिए वोट करेंगे। एनडीए सरकार घर-घर रोजगार व नौकरी दे रही है। 1990 में इंजीनियरिंग करने के लिए छात्रों को दूसरे प्रदेश में जाना पड़ता था। अब प्रत्येक जिले में सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज खोला है। सौ लोगों को रोजगार देने वाली कंपनी को नौ एकड़ भूमि फ्री में सरकार देगी। बिहार में 50 लाख युवाओं को सरकार नौकरी देगी। सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री किया : सुमित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सरकार के विकास को गिनाते हुए कहा कि 2005 में मात्र 17 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन मिला था। अब बिहार में 2 करोड़ 14 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया है। सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री किया है। स्थानीय विधायक जनक सिंह ने कहा कि अपने प्रयास से 590 करोड़ की गंडक नदी में एचएल पुल स्वीकृत कराया। वहीं 154 किलोमीटर में सारण तटबंध को चौड़ीकरण कर सड़क निर्माण कराने काम किया। तरैया में 37 एकड़ में कृषि महाविद्यालय खुलने जा रहा है। अतिथियों को विधायक जनक सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही जिला परिषद हरिशंकर सिंह ने सभी मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वर्चस्व दिखाने की रही भावी प्रत्याशियों में थी होड़ एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मलेन में कई भावी प्रत्याशियों ने अपने दलबल व गाजे बाजे के साथ उपस्थित होकर दमखम दिखाया। जिला परिषद सदस्य प्रियंका सिंह भी दलबल व गाजे बाजे के साथ सम्मेलन में आई। सम्मेलन को संबोधित करने वालो में लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,लोजपा नेत्री रानी देवी,मुकेश मांझी, प्रियंका सिंह,हरि नारायण सिंह, ज्वाला प्रसाद, सोनू सिंह,राहुल सिंह व अन्य थे।सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पश्चिमी बृजमोहन सिंह ने की व मंच संचालन विधानसभा प्रभारी रामाशंकर मिश्र ने किया। तरैया में हुआ अतिपिछड़ा समाज का सम्मेलन स्थानीय उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान फोटो- 5- इसुआपुर के शामपुर में गुरुवार को आयोजित अतिपिछड़ा समाज के सम्मेलन में जयप्रकाश महतो , अमीर साह, गोविंद शर्मा व अन्य इसुआपुर। इसुआपुर के शामपुर में तरैया विधानसभा क्षेत्र के अतिपिछड़ा समाज की जातियों के प्रतिनिधियों का बड़ा सम्मेलन गुरुवार को आयोजित हुआ, जिसमें नोनिया, मल्लाह, लोहार, ततवां, तुरहा, बिन, बढ़ई, तेली और अन्य जातियों प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस बैठक में सभी समुदायों ने एक स्वर में कहा कि तरैया का विकास तभी संभव है जब यहां का प्रतिनिधि स्थानीय हो। सम्मेलन में वक्ताओं ने साफ कहा कि तरैया की जनता किसी बाहरी उम्मीदवार को स्वीकार नहीं करेगी। उनका कहना था कि बाहर से आने वाले नेता चुनाव के समय वादे तो करते हैं, लेकिन क्षेत्र की असल समस्याओं को न तो समझ पाते हैं और न ही उनके समाधान में दिलचस्पी दिखाते हैं। पूर्व मुखिया सुरेश दास ने कहा कि तरैया की सड़कों की हालत, किसानों की कठिनाइयां और बाढ़ से जुड़ी परेशानियों को वही व्यक्ति समझ सकता है, जो इसी मिट्टी में पला-बढ़ा हो। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में केवल स्थानीय उम्मीदवार को ही समर्थन दिया जाएगा। सम्मेलन में यह निर्णय भी लिया गया कि अतिपिछड़ा समाज के प्रतिनिधि जल्द ही महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं से स्पष्ट मांग करेंगे कि राजद का प्रत्याशी तरैया का ही स्थानीय व्यक्ति हो। तरैया, इसुआपुर और पानापुर प्रखंड के अतिपिछड़ों के इस सम्मेलन की अध्यक्षता जयप्रकाश महतो ने की। संचालन अमीर साह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन गोविंद शर्मा ने किया। सम्मेलन में अजीत शर्मा, श्याम प्रसाद, राजवंशी महतो, मन्नू सहनी, भुलाई महतो, चंद्रदीप शर्मा, अर्जुन महतो, जमदार महतो, नागेंद्र महतो, अजय महतो, रामलखन महतो, सतसंगी लाल, भानु महतो, अशोक महतो आदि शामिल हुए। स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार' अभियान का किया गया शुभारंभ फोटो- 11 अमनौर सीएचसी में बुधवार को स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करते सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री मंटू सिंह , युपी के विधायक मनीषा अनुरागी व चिकित्सा प्रभारी डॉ शेषांक शुभम् सहित अन्य अमनौर । अमनौर सीएचसी के सभागार भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिवस पर सरकार के स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार एक अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह व यू पी से आयी भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी सहित चिकित्सा प्रभारी शेषांक शुभम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मंटू सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपना विकसित भारत व नीतीश कुमार के विकसित बिहार का सपना साकार हो रहा है । स्वास्थ्य विभाग की स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार ' उसी का हिस्सा है । सरकार का यह अति लोक कल्याणकारी अभियान है जहां मातृत्व सुरक्षा को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार ने इस अभियान को चलाने का काम किया है । इस अभियान के तहत् 9 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चियों को नि:शुल्क एचपीबी का टीका दिया जाना है । बिहार ने हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम गढ़ रही हैं । सड़कें , बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल व शिक्षा की स्तरीय व्यवस्था के साथ -साथ लाखों महिलाओं व युवाओं को सुविधा मिल रही है। आज नीतीश व मोदी जी की सरकार में स्कूली बच्चे कम्प्यूटर चला रहे हैं। महिलाएं रोजी -रोजगार से जुड़कर अपना परिवार चला रही है । बिना डर के कहीं भी आ जा रही है । क्या लोग भूल गये हैं? जिस वक्त शाम होते ही लोग घरों भें कैद हो जाते थे । विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश सरकार में आम जनता गौरव महसूस कर रही है । वे अमनौर सीएचसी में स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को देख काफी प्रभावित हुई । मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. शशांक शुभम, डॉ. दिलीप, डॉ. तारकेश्वर सिंह व स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील गौतम ने संबोधित किया । इस दौरान डॉ कौशलेन्द्र कुमार , डॉ. अनुज कुमार, डॉ. श्रीप्रकाश कुमार, डॉ. आयुषी कुमारी, बीसीएम दीपक कुमार व डॉ आरती त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


