रॉड चोरी के आरोप में नाबालिग को खुले बदन जमीन पर घसीटते हुए मारपीट का आरोप

Jan 11, 2026 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा में एक परियोजना में तैनात सुरक्षा गार्डों द्वारा एक नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। बच्चे पर रॉड चोरी का संदेह था। गार्डों ने उसे घसीटा और सड़क पर पीटा, जबकि वहां कई लोग मौजूद थे। बच्चे ने आरोपों का खंडन किया है। मामले की जांच जारी है।

रॉड चोरी के आरोप में नाबालिग को खुले बदन जमीन पर घसीटते हुए मारपीट का आरोप

बेरहमी से पिटाई का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल छपरा ,हमारे संवाददाताl छपरा में चल रहे एक परियोजना में तैनात सुरक्षा गार्डों का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। रॉड चोरी के संदेह में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित रूप से की गई बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगरपालिका चौक के पास की बताई जा रही है, जहां गार्डों पर आरोप है कि बच्चे को सरेआम घसीटते हुए खुले बदन अपने कैंप स्थल तक ले गए और रास्ते में उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया l घटना के समय सड़क पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी हस्तक्षेप करने आगे नहीं आया।

लोग तमाशबीन बने रहे और नाबालिग की पिटाई होती रही। पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता lनाबालिग बच्चे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसने कोई चोरी नहीं की। बच्चे का आरोप है कि गार्डों ने बिना किसी ठोस वजह के उसे जबरन पकड़ा, घसीटा और पीटा। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान है। वायरल वीडियो के संबंध में नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक गार्ड बच्चे को घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल वीडियो के आधार पर घटना और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।