
दो महिलाओं को धारदार हथियार से वार कर घायल किया
जलालपुर के विशुनपुरा गांव में आपसी विवाद के चलते दो महिलाओं, शांति कुंवर और नेहा कुमारी, को गंभीर चोटें आईं। दोनों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में किया गया। घायल महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जलालपुर। प्रखंड के विशुनपुरा गांव में आपसी विवाद में दो महिलाओं को गड़ासी व पहसुल से वार कर पड़ोस की महिलाओं ने गंभीर रूप घायल कर दिया। घायल महिलाएं स्व. सुरेन्द्र महतो की पत्नी शांति कुंवर और पुत्री नेहा कुमारी बताई गई है। घायल महिलाओं का इलाज सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में किया गया। इस संबंध में घायल महिला ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बकरा लदी स्कॉर्पियो पुलिस ने की जब्त,सप्लायर फरार दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के ठीका मही नदी के बांध से बकरी व बकरा लदी स्कॉर्पियो को पुलिस ने जब्त किया है।
स्कॉर्पियो में 5 बकरियां व 13 बकरे लदे थे। थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि रात्रि गश्ति के दौरान डेरनी बेला पथ पर ठीका मही नदी के बांध के समीप संदिग्ध स्थिति में एक स्कॉर्पियो को देखा गया। जब स्कॉर्पियो की जांच की गई तो उसमें मवेशी पाये गये। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त स्कॉर्पियो पर लदी बकरी व बकरे चोरी के हो सकते हैं।सप्लायर पुलिस की गाड़ी को देख कर अंधेरे का लाभ उठा भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा हो जाएगा। पूर्व मुखिया का निर्वाण दिवस मनाया गया मांझी। मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार को आयोजित बैठक में स्वतंत्रता सेनानी,समाज सुधारक व पंचायती राज के प्रारम्भ से मांझी ग्राम पंचायत के आजीवन मुखिया रहे स्व हरदेव यादव का निर्वाण दिवस सोमवार को मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए स्व यादव के पौत्र व सामाजिक कार्यकर्ता ई सौरभ सन्नी ने बताया कि स्व हरदेव यादव कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांझी क्षेत्र की विकास यात्रा में स्व हरदेव यादव का योगदान अविस्मरणीय है। पूर्व मुखिया सत्य नारायण प्रसाद यादव,रंजन शर्मा,नेहाल खान,पिंटू ओझा, अमिरुद्दीन,राजू दास,जयराम यादव, बच्चा चौधरी,इंद्रजीत सिँह,लालबाबू चौधरी, सुरेश यादव,नागेंद्र ठाकुर,रामचंद्र यादव, रंजीत यादव तथा जावेद अहमद समेत कई अन्य लोग शामिल थे। सफेद बालू लदा ट्रक पकड़ा गया मकेर। जिला खनन पदाधिकारी ने मकेर महावीर चौक पर छापेमारी कर एक सफेद बालू लदा ट्रक पकड़ा व प्राथमिकी दर्ज कराई। ड्राइवर शीतलपूर के मिठ्ठू कुमार को आरोपीत किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




