होली में बिगड़ी रंगत: हुड़दंगियों ने किराना स्टोर मालिक पर किया हमला, क्षेत्र में तनाव

Mar 04, 2026 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

मशरक के गोला रोड पर होली खेलते समय तख्त गांव के युवकों ने संजीत किराना स्टोर के मालिक संजीत प्रसाद पर हमला किया। युवकों ने ईंट, रॉड और डंडों से दुकानदार को गंभीर रूप से घायल किया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने गश्त बढ़ा दी।

होली में बिगड़ी रंगत: हुड़दंगियों ने किराना स्टोर मालिक पर किया हमला, क्षेत्र में तनाव

मशरक के मशरक बाज़ार स्थित गोला रोड में बुधवार दोपहर होली खेलने पहुंचे तख्त गांव के दर्जनों युवकों ने संजीत किराना स्टोर के मालिक संजीत प्रसाद पर अचानक हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने ईंट, रॉड और डंडों से दुकानदार को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के बीच तनाव फैल गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, तनाव को देखते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।लोगों

का कहना है कि त्योहार के नाम पर इस तरह की गुंडागर्दी ने माहौल को खराब किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।