अरणी मंथन के साथ विराट शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

पचपतरा वनदेवी माता मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक पूजा और अरणी मंथन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रीधर बाबा ने बताया कि यज्ञ सभी जीवों और मानव समाज के कल्याण का माध्यम है।

अरणी मंथन के साथ विराट शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

पचपतरा वनदेवी माता मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण यज्ञशाला परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3 गड़खा प्रखंड के पचपतरा स्थित वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को अरणी मंथन और वैदिक पूजा करते श्रद्धालु गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के पचपतरा स्थित वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित विराट शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को वैदिक विधि-विधान और अरणी मंथन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।

वैदिक अनुष्ठान का शुभारंभ

ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अरणी मंथन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जैसे ही लकड़ी के घर्षण से अग्नि देव प्रकट हुए पूरा वातावरण जयकारों और भक्तिमय नारों से गूंज उठा। इसके बाद यज्ञशाला की परिक्रमा शुरू हुई जिसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा मंदिर परिसर आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया। यज्ञकर्ता श्रीधर बाबा द्वारा पचपतरा में छठी बार इस महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रीधर बाबा ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समस्त जीव-जंतुओं और मानव समाज के कल्याण का माध्यम है।

कलश शोभा यात्रा

मशरक में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ अखंड अष्टयाम 26 - अखंड अष्ट्याम को लेकर शुक्रवार को बेनछपरा गांव के ब्रह्म स्थान परिसर में कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु मशरक। नगर पंचायत बेनछपरा गांव में शुक्रवार को ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम को लेकर सैकड़ों महिला पुरुष भक्त श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य पं शंकरदयाल शास्त्री उर्फ पं चुनमुन बाबा के नेतृत्व में आचार्य मंडली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। यजमान धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पार्षद रंजन कुमार सिंह, समाजसेवी जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया शैलेन्द्र किशोर सिंह उर्फ रंगा मिस्त्री, विकास कुमार सिंह, सुनील सिंह, राजीव कुमार पाठक, टुनटुन सिंह, हरे कृष्ण सिंह, उपेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, कृष्णा सिंह, पप्पु सिंह, प्रवीण कुमार सिंह मुख्य रूप से कलश यात्रा में शामिल रहे।

अखंड अष्टयाम की भव्यता

अखंड अष्टयाम को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा 4 - तरैया के सरेया रत्नाकर गांव में शुक्रवार को अष्टयाम को ले जलभरी करते श्रद्धालु तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के सरेया रत्नाकर गांव स्थित देवी स्थान मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के सार्वजनिक अखंड अष्टयाम को लेकर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा मठिया स्थित शिव मंदिर परिसर के पोखरे तक पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 251 कलशों में जल भरा गया। इसके बाद रामनाम जाप शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुखिया तारकेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार, पूर्व बीडीसी डॉ. मनोज कुमार पंडित सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के नारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। -

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पचपतरा वनदेवी माता मंदिर में कब महायज्ञ आयोजित हुआ?
पचपतरा वनदेवी माता मंदिर में नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ आयोजित हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।