
हादसों में इलेक्ट्रीशियन व महिला की मौत
डेरनी में सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। डेरनी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय उपेन्द्र कुमार साह को कुचल दिया, जो पैदल जा रहा था। दूसरी घटना में, छपरा-पटना मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से लगभग 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
डेरनी में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला दरियापुर/ डोरीगंज, एक संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में इलेक्ट्रीशियन व महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, दिघवारा-भेल्दी पथ पर डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार हाई स्कूल के दक्षिण देवी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने युवक को धक्का मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय उपेन्द्र कुमार साह सुतिहार गांव के मुन्नीलाल साह का पुत्र था। घटना शनिवार की शाम करीब 7 बजे की है। वह गांव में ही इलेक्ट्रिक मिस्त्री का काम कर घर परिवार चलाता था। लोगों ने बताया कि युवक डेरनी बाजार पैदल ही जा रहा था।
इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। शाम का समय होने के कारण देर से लोगों की उस पर नजर पड़ी। एक राहगीर ने उसे देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी। लोग वहां पहुंचे तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही डेरनी पुलिस वहां पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पास में ही घर होने के कारण मृतक के परिजन वहां पहुंच गए और घटना स्थल पर ही रुदन क्रंदन मच गया। युवक को एक पुत्र व एक पुत्री है। वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत छपरा-पटना मुख्य सड़क पर अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर हसकरी गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से लगभग साठ वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी । अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौजमपुर हंसकरी गांव के सामने मुख्य पथ पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी है । महिला की पहचान नही हो सकी है । महिला शव को थाने में लाकर रखा गया है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




