जेपी विवि:14 सूत्री मांगों पर प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर कर्मचारियों का धरना शुरू
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना शुरू किया है। संघ ने कहा है कि उनकी लंबित समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रमुख मांगों में संविदा व दैनिक कर्मचारियों के वेतन में वार्षिक वृद्धि और नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग शामिल है।

फोटो 10: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को अपनी 14 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना देते विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के सदस्य छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। कर्मचारी संघ ने शुक्रवार से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया है। संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।संघ की 10 फरवरी 2026 को हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 14 सूत्री मांगपत्र तैयार किया गया था, जिसे कुलपति को सौंपा गया।
कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में मुख्य रूप से सत्येंद्र प्रसाद, विपिन कुमार, राकेश कुमार यादव, शत्रुघन राम व अन्य थे। कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें प्रमुख मांगों में सभी संविदा व दैनिक कर्मचारियों के तदर्थ भुगतान में पिछले चार वर्षों से लंबित 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि को शीघ्र लागू करना शामिल है। साथ ही लंबे समय से कार्यरत दैनिक कर्मियों को संविदा में समायोजित कर समान भुगतान सुनिश्चित करने और सभी कर्मियों के लिए भविष्य निधि कटौती समेत अन्य सरकारी सुविधाएं लागू करने की मांग की गई है। कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय कर्मियों के महाविद्यालयों में स्थानांतरण पर रोक लगाने और पहले से भेजे गए कर्मियों को वापस मुख्यालय बुलाने की भी मांग उठाई है। इसके अलावा मुख्यालय व स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत संविदा/दैनिक कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने पर जोर दिया गया है।धरने के माध्यम से संघ ने कई लंबित वेतन मामलों को भी उठाया है। राय रणविजय देव, प्रशाखा पदाधिकारी (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) की 17 दिसंबर 2021 से 7 अगस्त 2023 तक की निलंबन अवधि और 29 जून 2024 से 15 अगस्त 2024 तक की योगदान अवधि के बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई है। वहीं डॉ. धनंजय कुमार सिंह, निम्नवर्गीय लिपिक, कुलानुशासक कार्यालय के लिए मंडार शाखा से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करते हुए 1 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2023 तक के निलंबन अवधि के बकाया वेतन भुगतान की मांग भी प्रमुख है।इसके अलावा आलोक कुमार सिंह, पारस राय व रंजय कुमार सिंह, तीनों अनुसेवकों की उपस्थिति उनके स्थानांतरण स्थल पर संबंधित नियंत्रक पदाधिकारी के अधीन सुनिश्चित करने तथा उनसे चालक का कार्य लेने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक देने की मांग रखी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


