
चित्रांश समारोह में नृत्य की प्रस्तुति और हंसी के फुहारे से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
चित्रांश परिवार-छपरा ने सारण सर्व-समिति चित्रांश एकता परिषद के बैनर तले सभी चित्रांश समितियों को एक मंच पर लाकर अभूतपूर्व एकता दिखाई। कार्यक्रम में 'चित्रांश सम्मान 2025' के तहत विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. सचिदानंद महाराज और हास्य कलाकार दीपु श्रीवास्तव ने आयोजन की प्रशंसा की।
चित्रांश परिवार-छपरा की पहल पर सारण सर्व-समिति चित्रांश एकता परिषद एक मंच पर छपरा। चित्रांश परिवार-छपरा की पहल पर शहर की सभी चित्रांश समितियों को सारण सर्व-समिति चित्रांश एकता परिषद के बैनर तले एक मंच पर लाकर समाज ने अभूतपूर्व एकता का परिचय दिया।कार्यक्रम में “चित्रांश सम्मान 2025” के तहत अतिथि, महिला और स्थानीय सम्मान प्रदान किए गए। देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती से ही इस एकजुटता की पहल शुरू हो गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, चित्रगुप्त वंदना और गणेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि पीठाधीश्वर डॉ. सचिदानंद महाराज (चिटगुप्त पीठ, मथुरा) व विशिष्ट अतिथि हास्य कलाकार दीपु श्रीवास्तव की उपस्थिति समारोह का मुख्य आकर्षण रही।

दोनों अतिथियों ने आयोजन, व्यवस्था और समाज की एकजुटता की खुलकर प्रशंसा की। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें एनआरआई सेल प्रमुख मनीष सिन्हा, समाज से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न चित्रांश समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्यांगना अनीषा की प्रस्तुति और दीपु श्रीवास्तव का हास्य-व्यंग्य शो “हंसी के फुहारे” आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न समितियों के संरक्षकों और सदस्यों को मंच पर सम्मानित किया गया व मीडिया प्रतिनिधियों को भी अंगवस्त्र, डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव, सांस्कृतिक संयोजक अभिषेक अरुण और आयोजन समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और समाज में एकता, जागरूकता व सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




